nigamratejob-logo

HSSC CET Group D 2023: सीईटी ग्रुप डी 2023 परीक्षा सिटी स्लिप जारी, इस तरह करें डाउनलोड

एचएसएससी ने सीईटी ग्रुप डी 2023 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है।  उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट से अपनी परीक्षा की  सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
 | 
सीईटी ग्रुप डी 2023 परीक्षा सिटी स्लिप जारी, इस तरह करें डाउनलोड

HSSC CET Group D 2023: एचएसएससी ने सीईटी ग्रुप डी 2023 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है।  उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट से अपनी परीक्षा की  सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट  सुबह 10:00 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2 दोपहर 03:00 बजे से 04:45 बजे तक होगी। 

इस परीक्षा को लगभग 11.8 लाख उम्मीदवार देंगे। एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 18 अक्टूबर 2023 को एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जायेंगे। एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार के पास   एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान प्रमाण होना आवश्यक है 

इसको लेकर एचएसएससी ने सीईटी ग्रुप डी 2023 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार हरियाणा सीईटी ग्रुप डी परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे अब परीक्षा शहर, परीक्षा समय, शिफ्ट समय, परीक्षा स्थल आदि से संबंधित विवरण प्राप्त कर सकते हैं। 

HSSC Group D Exam City Link (Active) – Click to Check

HSSC CET Group D 2023:  इस तरह डाउनलोड करें परीक्षा सिटी स्लिप

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं

होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'सीईटी ग्रुप डी (21 और 22 अक्टूबर 2023) के लिए लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को सूचना। 

एक नई विंडो खुलेगी, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 

आपकी एचएसएससी सीईटी 2023 परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। 

यदि आप चाहें तो इसे डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट प्राप्त कर लें। 


 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी