nigamratejob-logo

HSSC CET Group D Admit Card 2023: सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, यहां जानें पूरी जानकारी

हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।
 | 
सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, यहां जानें पूरी जानकारी 

HSSC CET Group D Admit Card 2023: हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। यह एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से उम्मीदवारों को उपलब्ध कराया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि तीन से चार दिनों में इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। लेकिन अभी तक विभाग कि ओर से एडमिट कार्ड को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई हैं। उम्मीदवार जारी होने के बाद धिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

HSSC CET Group D की कब आयोजित होगी परीक्षा

हरियाणा राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में ग्रुप डी स्तर के पदों पर होने वाली इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर, 2023 और 22 अक्टूबर, 2023 को होना है। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। तय किए गए समय के अनुसार, पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से 11 बजकर 45 मिनट तक आयोजित की जाएगी, वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर में शुरू की जाएगी।

HSSC CET Group D Admit Card कैसे डाउनलोड करें

हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर HSSC CET Group D Admit card 2023 के लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई डिटेल्स एंटर करें। इसके बाद, एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब आप चाहें तो डाउनलोड कर लें या फिर उसका प्रिंट आउट निकल कर सुरक्षित रख लें।

दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उसमें दिए गए दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और उन दिशानिर्देशों के अनुसार ही परीक्षा में शामिल हों। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी