nigamratejob-logo

HSSC Group D Admit Card : इस दिन जारी होंगे एचएसएससी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने 21 और 22 अक्टूबर 2023 को 2 शिफ्ट परीक्षाएं निर्धारित की हैं।
 | 
इस दिन जारी होंगे एचएसएससी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड 

HSSC Group D Admit Card : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने 21 और 22 अक्टूबर 2023 को 2 शिफ्ट परीक्षाएं निर्धारित की हैं। जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन किया है, वे इस सप्ताह अपने एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने की उम्मीद कर सकते हैं और इसे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक तौर पर 10 अक्टूबर, 2023 को जारी की जा चुकी है। 

एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 21 और 22 अक्टूबर 2023 को निर्धारित परीक्षाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर उपलब्ध होगा। हालांकि एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि एडमिट कार्ड इस सप्ताह उपलब्ध हो जायेगा।  HSSC CET ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

इस परीक्षा को लगभग 11.8 लाख उम्मीदवार देंगे। एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 18 अक्टूबर 2023 तक एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जायेंगे। एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार के पास   एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान प्रमाण होना आवश्यक है। 

इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 


सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hssc.gov.in/ पर जाएं। 

होम पेज पर "एडमिट कार्ड" टैब पर क्लिक करें।

उस विकल्प पर क्लिक करें जहां लिखा है "सामान्य पात्रता परीक्षा 2023 (समूह डी) के लिए प्रवेश पत्र"।

अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें, और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।

आपका एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।


 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी