nigamratejob-logo

HSSC Group D : क्या हरियाणा ग्रुप D भर्ती परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग? यहां जानें इससे सम्बंधित पूरी डिटेल

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने 21 और 22 अक्टूबर 2023 को 2 शिफ्ट परीक्षाएं निर्धारित की हैं।
 | 
क्या हरियाणा ग्रुप D भर्ती परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग? यहां जानें इससे सम्बंधित पूरी डिटेल 

HSSC Group D : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने 21 और 22 अक्टूबर 2023 को 2 शिफ्ट परीक्षाएं निर्धारित की हैं। जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन किया है, वे इस सप्ताह अपने एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने की उम्मीद कर सकते हैं और इसे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक तौर पर 10 अक्टूबर, 2023 को जारी की जा चुकी है। 

एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 21 और 22 अक्टूबर 2023 को निर्धारित परीक्षाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर उपलब्ध होगा। हालांकि एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि एडमिट कार्ड इस सप्ताह उपलब्ध हो जायेगा।  HSSC CET ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि ग्रुप डी सीईटी में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न का सही उत्तर मिलने पर 0.95 अंक मिलेंगे। अगर कोई उत्तर गलत हुआ तो कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

इसके साथ ही उनका कहना है कि चार विकल्पों में अगर किसी भी विकल्प को काला नहीं किया तो पांचवां विकल्प काला करना होगा। इस पांचवें के अंक नहीं मिलेंगे मगर पांचों में से किसी भी गोलदायरे को काला नहीं किया तो 0.95 अंक कटेंगे।

इस परीक्षा को लगभग 11.8 लाख उम्मीदवार देंगे। एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 18 अक्टूबर 2023 तक एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जायेंगे। एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार के पास   एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान प्रमाण होना आवश्यक है। 

इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 


सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hssc.gov.in/ पर जाएं। 

होम पेज पर "एडमिट कार्ड" टैब पर क्लिक करें।

उस विकल्प पर क्लिक करें जहां लिखा है "सामान्य पात्रता परीक्षा 2023 (समूह डी) के लिए प्रवेश पत्र"।

अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें, और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।

आपका एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।


 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी