UP Police Recruitment 2023 पुलिस में नौकरी करने वालों के लिए मौका, सब-इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों पर जल्द शुरु होगी बंपर भर्ती, जान लें डिटेल्स
UP Police Recruitment 2023 : पुलिस में नौकरी करने वालो के लिए नौकरी पाने का जबरदस्त मौका आने वाला है। यूपी पुलिस बहुत जल्द सब-इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। यूपी पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अलग-अलग पदों पर 62,000 से अधिक भर्ती निकाली जाएंगी. अब पुलिस भर्ती बोर्ड ने पदों की वैकेंसी की डिटेल भी जारी कर दी है, यानी यह बता दिया है कि किस पोस्ट के कितने पद भरे जाएंगे।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कुल 62,424 पदों पर भर्तियां की जानी हैं. इनमें 2469 पद सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस एवं समकक्ष के हैं. वहीं 52699 पद कॉन्स्टेबल, 2430 रेडियो संवर्ग, 545 लिपिक संवर्ग, 927 कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद शामिल हैं।
62,000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
इसके अलावा जेल वार्डर के 2,833 एवं आरक्षी नागरिक पुलिस के 521 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया है. इस तरह कुल 62,424 पदों पर भर्तियां की जानी हैं.
कांस्टेबल भर्ती का जल्द होगा नोटिफिकेशन जारी
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किए जाने वाला है.
15 जुलाई तक कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है. जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.