nigamratejob-logo

Ram Rahim: राम रहीम ने इस तरह मनाया पैरोल का जश्न, प्रतिबंधित होने के बावजूद किया यह काम, जानिए डेरामुखी ने क्या किया

 | 
ram

Ram Rahim : रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहे राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया हुआ है। कोर्ट से पैरोल मिलने पर राम रहीम ने तलवार से केक काटकर अपनी पैरोल मिलने का जश्न मनाया। उनका तलवार से केक काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

डेरामुखी के केक काटने के दौरान उनके अनेक अनुयायी भी उनके साथ मौजूद रहे। वैसे हथियार अधिनियम के तहत हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन यानी तलवार से केक काटना प्रतिबंधित है। लेकिन राम रहीम तलवार से केक काट रहा है। यह दूसरी बार है जब राम रहीम ने किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मांगी है।  इससे पहले राम रहीम को अक्टूबर 2022 में 40 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया था।  उन्हें हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भी पैरोल दी गई थी। 

बता दें कि डेरामुखी हरियाणा रोहतक में सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। वह सिरसा में अपने आश्रम के मुख्यालय में दो महिला शिष्यों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है। राम रहीम सिंह को शनिवार को हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया। भारी सुरक्षा के बीच उन्हें उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बनवारा आश्रम ले जाया गया।
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी