nigamratejob-logo

महिला की बच्चेदानी से निकाला 4 किलो का बेनाइन ट्यूमर, दो घंटे तक चली गंभीर सर्जरी, देख डॉक्टरों के उड़े होश

इस दुनिया में डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। डॉक्टरों की वजह से ना जाने हर रोज कितने लोगों को जीवनदान मिलता है। 
 | 
महिला की बच्चेदानी से निकाला 4 किलो का बेनाइन ट्यूमर

इस दुनिया में डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। डॉक्टरों की वजह से ना जाने हर रोज कितने लोगों को जीवनदान मिलता है। ऐसा ही एक मामला पटना से मामला सामने आया है। 

यहां डाक्टरों की टीम ने जटिल सर्जरी कर एक महिला की जान को बचाया है। बता दें कि इस महिला की बच्चेदानी से 4 किलो का बेनाइन ट्यूमर निकाला गया। ये सब देखने के बाद डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। 

पटना जिले की पंडारक की रहने वाली 40 साल की महिला को माहवारी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या थी। इससे हीमोग्लोबिन स्तर घटकर 5 हो गया था। 

मरीज महिला को हर रोज बहुत पीड़ा होती थी। महावीर आरोग्य संस्थान में अल्ट्रासाउंड जांच में बच्चेदानी में गांठ पाई गई। इसके बाद सर्जरी कर उस गांठ को निकाला गया। 

डॉक्टरों की टीम ने लगभग दो घंटे की जटिल सर्जरी के बाद गांठ सहित बच्चेदानी को निकाला और महिला को गंभीर समस्या से निजात दिलाई। 

ऑपरेशन के बाद महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ है। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी