nigamratejob-logo

चाणक्य नीति के अनुसार इस प्रकार के मर्दों से महिलायें संतुष्ट रहती है-जानिए क्यों कभी भी उनका साथ नहीं छोड़ती है |

 | 
चाणक्य नीति


चाणक्य नीति के अनुसार इस प्रकार के मर्दों से महिलायें संतुष्ट रहती है, अक्सर महिलायें अपने पार्टनर में यह पाँच गुण जरूर देखती है, चाणक्य नीति के अनुसार अपने रिश्तों को संभालकर रखना है तो मर्दों को इन बातों का अवश्य ध्यान रखना होगा

आज के समय में रिश्ते काफी जल्दी खराब होने लगे हैं उनका मुख्य कारण कहीं ना कहीं हमसे ही जुड़ा हुआ हैं। हम सभी के आसपास ऐसे बहुत से कपल देखने को मिलते हैं जो शादी के कुछ ही महीनों के पश्चात अलग हो जाते हैं या फिर तलाक ले लेते हैं, क्योंकि वह एक दूसरे से संतुष्ट नहीं हो पाते हैं। आज तक शादी के बाद जितने भी पति-पत्नी अलग हुए हैं तो उनमें सबसे ज्यादा यही देखा गया है कि ज्यादातर महिलाएं ही पुरुषों से अलग हो जाती हैं, क्योंकि वह अपने पति से संतुष्ट नहीं हो पाती हैं।

यदि हम विद्वान व्यक्ति चाणक्य की बात माने तो उनके अनुसार ऐसे बहुत से तरीके हैं जिन्हें अपनाकर महिलाओं को पूरी तरह से संतुष्ट किया जा सकता हैं। यदि इन तरीकों को हम अपनाएंगे तो शादी के बाद किसी व्यक्ति का तलाक भी नहीं होगा। आगे हम आपको चाणक्य के द्वारा बताए गए कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनसे आप महिलाओं को हमेशा ही खुश रख सकते हैं।


Relationship को रखना है बरकरार, तो इन चीजों का रखें ख्याल
यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में सुकून चाहते हैं तो आपको Chanakya के द्वारा बताई गई बहुत सी चीजों का ख्याल रखना होगा। क्योंकि यह कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें महिलाएं बहुत ही पसंद करती हैं। जिस किसी व्यक्ति ने कभी भी चाणक्य नीति को अपनाया है, तो वह जिंदगी में कभी भी निराश यह नहीं हुआ है।

Chanakya के द्वारा ही कुछ ऐसे तरीके बताए गए हैं जिनसे love life तथा married life में किसी भी प्रकार की परेशानियां नहीं आती है। Chanakya के द्वारा बताए गए ऐसे बहुत से तरीके हैं जैसे कि –

EGO से बनाकर रखिए दूरी
यदि आप चाहते हैं कि Relationship कभी भी खराब ना हो तो इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि पुरुषों के अंदर EGO नहीं होनी चाहिए। यदि उनसे कभी कोई गलती हो जाती हैं तो उस गलती को तुरंत ही स्वीकार कर लेना चाहिए।

यदि आप अपनी गलती को स्वीकार कर लेते हैं तो महिलाओं को यह आदत बहुत ही ज्यादा पसंद आती हैं। इसी वजह से पुरुष और महिला के बीच का रिश्ता लंबा चलता है और कभी भी महिलाएं इस प्रकार के पुरुषों को छोड़ने का भी नहीं सोचती हैं।


आपने भी ऐसे बहुत से लोगों को अपने सामने ही अलग होते हुए देखा होगा जिनमें बहुत ज्यादा ईगो होता हैं। यदि पुरुष Relationship को बचा कर रखना चाहते हैं तो उनमें Ego बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि महिलाओं को ईगो बिल्कुल भी पसंद नहीं होती हैं।

यदि पुरुष गलती करने के पश्चात भी अपनी गलती को मानने की बजाय Ego दिखाते हैं, तो इस प्रकार की Relationship केवल कुछ ही दिनों की होती हैं। इसीलिए लंबे समय तक रिश्तो में मिठास बनाए रखने के लिए आपको सबसे पहले तो ईगो से दूरी बनानी होगी, क्योंकि इगो के कारण बड़े से बड़े रिश्ते भी मिनटों में खराब हो जाते हैं।

कभी भी शक ना करें
यदि आप अपनी Relationship को बेहतर बनाना चाहते हैं और यह चाहते हैं कि, आपका Partner आपको छोड़कर कभी भी अलग ना हों। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपको अपनी प्रेमिका या फिर पत्नी पर बिल्कुल भी शक नहीं करना चाहिए। हर साल हमारे देश में लाखों पति-पत्नी केवल शक की बीमारी के कारण ही एक दूसरे का साथ छोड़ देते हैं। आज के समय में किसी भी महिला को यह पसंद नहीं है कि उसका Life Partner उसके ऊपर शक करें। इसीलिए आपको अपने जीवनसाथी पर बिल्कुल भी शक नहीं करना चाहिए।

यदि आप महिलाओं के ऊपर भरोसा करेंगे, तो वह आपके भरोसे को कभी भी नहीं तोड़ेंगी। इसलिए शक करने की बजाय आपको उन पर भरोसा करना चाहिए, क्योंकि बिना भरोसे के तो कोई भी Relationship कामयाब नहीं हो सकती है।

हमेशा इज्जत करें
अच्छी रिश्ते की शुरुआत प्यार और सम्मान से ही होती है इसलिए जो पुरुष महिलाओं का काफी ज्यादा सम्मान करते हैं, तो इस प्रकार के पुरुष महिलाओं को बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं। हर एक महिला केवल ऐसा ही पुरुष चाहती है जो उसका काफी ज्यादा सम्मान करें। बात जब Married Life की आती है तो वैवाहिक जीवन में शुरुआत में तो बहुत से पति पत्नियों के बीच काफी ज्यादा सम्मान होता है लेकिन धीरे-धीरे करके पुरुष महिलाओं का सम्मान करना बंद कर देते हैं। इसी वजह से उनका Married Life खराब हो जाता है और महिलाएं इस प्रकार के पुरुषों से अलग होने के लिए कोर्ट-कचहरी तक भी पहुंच जाती हैं।

जिस Relationship में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता है तो उस Relationship को महिलाएं बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। इसलिए आपको अपनी पत्नी व प्रेमिका की हमेशा ही इज्जत करनी चाहिए। यदि आप अपनी प्रेमिका वह पत्नी की इज्जत करेंगे तो वह आपका साथ कभी भी नहीं छोड़ेंगे। बल्कि आपके द्वारा दी जाने वाली इज्जत के कारण आप के खातिर समाज से भी लड़ जायेंगी।


अक्सर ऐसा देखा गया है कि जो पुरुष प्रेम संबंधों या फिर वैवाहिक जीवन में महिलाओं का आदर नहीं करते हैं, तो उनके रिश्ते में जल्दी ही दरार आने लगती है और फिर इनका रिश्ता पूरी तरह से कमजोर पड़ जाता हैं। इसी वजह से महिलाएं कुछ ही समय में इस प्रकार के पुरुषों को छोड़ देती हैं।

खुलकर जीवन जीने दे
कहीं रिश्तो में ऐसा भी होता है कि शुरुआत में दो ऐसा कहा जाता है कि आप शादी के बाद अपनी मनमर्जी के कपड़े डाल सकोगे या फिर मनमर्जी का खाना खा सकोगे। परंतु शादी के बाद ऐसा कुछ भी नहीं होता है या फिर बहुत से रिश्ते में तो ऐसा भी देखा गया है कि, शादी के बाद महिलाओं को केवल घर ही घर में रखते हैं और उन्हें कभी भी घर से बाहर नहीं निकालते हैं। इसी वजह से महिलाओं का घर ही घर में दम घुटने लगता हैं।

यदि महिलाओं को घर में घुटन महसूस होने लगती हैं तो उनके मन में केवल यही ख्याल आता है कि, उन्हें ऐसी जगह से कहीं दूर चले जाना चाहिए। इसीलिए वह तुरंत ही अपने पति से रिश्ता तोड़ना ही उचित समझती हैं। क्योंकि ऐसा तो कोई भी महिला नहीं चाहती कि उसे पूरी तरह से बंदिशों में रखा जाए, या फिर उनको यह जताया जाए कि वह केवल घर पर काम करने के लिए बनी हैं।

यदि आप चाहते हैं कि शादी के बाद आपकी पत्नी कभी भी आपको छोड़कर ना जाए, तो इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि उसे उसके तरीके से खुलकर जीवन जीने दें। यदि आपको कहीं पर लगता है कि वह गलत राह पर जा रही है तो आपको उसे प्यार से समझाना चाहिए। यदि आप शादी की शुरुआत से ही महिलाओं को घर में बंदिशों में रखेंगे, तो वह जल्दी ही इस रिश्ते को तोड़कर आपके पास से अपने घर जाना ही उचित समझेंगी।

महिलाओं को पसंद हैं, Caring Man
महिलाओं को ऐसे पुरुष बहुत ही ज्यादा पसंद हैं जो कि उनकी केयर करते हैं। इसीलिए यदि आप यह चाहते हैं कि आपकी प्रेमिका या पत्नी आपको छोड़कर कभी भी ना जाए तो इसके लिए जरूरी है कि आपको उनकी केयर करनी चाहिए। ध्यान रहे कि Caring और Protective दोनों में ही काफी ज्यादा अंतर होता है। प्रोटेक्टिव पुरुष तो सभी ही होते हैं जो !अपनी पत्नी की सुरक्षा करते हैं। परंतु जो पुरुष छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखते हुए अपनी पत्नी की सभी जरूरतों का ख्याल रखते हैं तो वह पुरुष Caring कहलाते हैं।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी