nigamratejob-logo

धोखे की अलग कहानी:आठ साल के बाद पत्नी को जब पता चला उसका पति पहले महिला था,फिर जाने किया हुआ

अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
 | 
4

नई दिल्ली: जरा सोचिए! शादी के आठ साल के बाद अगर किसी को पता लगे कि उसका पति पहले महिला था, तो उसपर क्या बीतेगी? जी हां! मामला गुजरात के वडोदरा का है। यहां एक 40 साल की महिला शादी के आठ साल के बाद यह जानकर हैरान रह गई कि उसका पति पहले महिला था और वह हाल ही में लिंग परिवर्तन वाला ऑपरेशन कराकर पुरुष बना था।

वडोदरा के गोत्री थाने में दर्ज एफआईआर में शीतल (बदला हुआ नाम) ने विराज वर्धन (पहले विजयता) पर 'अप्राकृतिक यौन संबंध' बनाने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उसने एफआईआर में उसके परिवार के सदस्यों का भी नाम लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, शीतल ने पुलिस को बताया कि नौ साल पहले उसकी मुलाकात एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए विराज वर्धन से हुई थी। उसके पूर्व पति की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह अपनी 14 साल की बेटी के साथ रह रही थी।

शीतल ने बताया कि उसने विराज के साथ 2014 में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की और अपने हनीमून के लिए कश्मीर भी गए। खबर के मुताबिक, 'विराज ने शीतल से कई दिनों तक शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वह इसे लेकर अलग-अलग बहाने बनाता रहा। जब शीतल ने उस पर दबाव डाला, तो उसने दावा किया कि कुछ साल पहले रूस में उसके साथ हुई एक दुर्घटना की वजह से वह यौन संबंध नहीं बना सकता है।'

विराज ने जनवरी 2020 में कहा कि वह मोटापा घटाने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी के लिए कोलकाता जा रहा है। हालांकि बाद में उसने बताया कि वह पुरुष अंगों को प्रत्यारोपित करने के लिए सर्जरी करवाने कोलकाता गया था। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और धमकी दी कि इसके बारे में किसी को बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। गोत्री पुलिस निरीक्षक एमके गुर्जर ने बताया कि आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और उसे वडोदरा लाया गया है।


 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी