nigamratejob-logo

Bhojpuri Song: खेसारी लाल के नए गाने 'भोरे भोरे' ने आते ही मचाया धमाल, एक लाख के पार हुए व्यूज, यहां देखें वीडियो

 | 
BHOJPURI VIDEO

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी बेहतरीन एक्टिंग और गानों के लिए जाने जाते हैं। भोजपुरी फैंस को अक्सर उनके गानों का इंतजार रहता है। हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज हुआ है। गाना “भोरे भोरे” में उनके साथ साउथ की अभिनेत्री मेघाश्री नजर आ रही हैं. इस गाने में दोनों कलाकार रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों ने शानदार एक्टिंग भी की है। 

“भोरे भोरे” गाने में खेसारी लाल यादव और मेघाश्री की जोरदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में दोनों का डांस खूब पसंद किया जा रहा है। “भोरे भोरे” गाने को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। गाने में खेसारी कर्ली बालों में नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेत्री भी येलो कलर की साड़ी में कमाल लग रही हैं। दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस दिखाया गया है। इसके अलावा उनके एक्सप्रेशन भी कमाल के लग रहे हैं। गाने में दोनों के बीच हल्की फुल्की नोकझोंक दिखाई गई है। इससे पहले खेसारी के गाने बोल राधा बोल ने जमकर धमाल मचाया था। यह गाना सुपरहिट रहा था और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। वहीं, भोरे भोरे गाना अभी तक एक लाख के पार हो चुका है।

गाना ‘भोरे भोरे’ में मुख्य किरदार में खेसारी लाल यादव और मेघाश्री नजर आ रही हैं। वहीं, यह गाना खुद खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। दोनों की आवाज को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इस गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी, नितेश ठाकुर पीके ने लिखे हैं। वहीं, इस गाने का डायरेक्शन कृष्णा बेदर्दी और आर्या शर्मा हैं. वीडियो का निर्देशक पराग पाटिल ने किया है। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी