nigamratejob-logo

Gold Price Today: तीन महीने बाद सोने के दाम में सबसे अधिक गिरावट, लगातार घट रहे रेट, चेक करें क्या है नई कीमत

 | 
Gold Price Today


Gold Silver Price Today: सोने के भाव में पिछले कुछ दिनों से लगातार कमजोरी देखी जा रही है। अगर साप्ताहिक आधार पर देखें तो घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते बढ़त दर्ज की गई, लेकिन शुक्रवार को इसमें तेज गिरावट आई। 3 महीने के उच्च स्तर का पहुंचने के बाद सोना अपनी ताकत बरकरार नहीं रख सका और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगभग 1.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ सप्ताह का समापन किया। 


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का दिसंबर वायदा कारोबार शुक्रवार को 194 प्रति 10 ग्राम कम होकर 52,649 के स्तर पर समाप्त हुआ, जबकि हाजिर सोने की कीमत 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,750 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर समाप्त हुई। 

अमेरिकी फेड हाइक का कितना असर 

जिंस बाजार के जानकारों के मुताबिक, भारतीय रुपये में नए सिरे से कमजोरी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का प्रमुख कारण रही। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट के बाद डॉलर सूचकांक में गिरावट ने सप्ताहांत सत्र में सोने की कीमतों में तेजी को सीमित कर दिया। 

मुंबई में सोने का थोक कारोबार करने वाले दिगंबर करकरे का मानना है कि फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा का भी बाजार पर असर पड़ा। फेड मिनट्स रिलीज से पहले सोने की कीमतों में मुनाफावसूली की उम्मीद है। 

भारतीय रुपये में गिरावट का असर 

भारतीय रुपये में कमजोरी भी सोने की कीमतें गिरने का एक बड़ा कारण थीं। पिछले सप्ताह लगभग 4 प्रतिशत की तेज गिरावट के बाद डॉलर सूचकांक कमजोर हुआ, जिसने उच्च स्तर पर सोने की बढ़त को सीमित कर दिया। अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक सितंबर में 8.4 प्रतिशत की तुलना में अक्टूबर में YoY आधार पर गिरकर 8 प्रतिशत हो गया। इससे संकेत मिलता है कि अमेरिका में मुद्रास्फीति कम हो रही है। 

कहां तक जाएगी सोने की कीमत 

सोने की कीमतों में मजबूत बढ़त के बाद फिलहाल राहत मिलती दिख रही है। दिसंबर वायदा सोने को 52,000 पर समर्थन और 53,700 पर प्रतिरोध है। अभी सोने की कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। दिगंबर करकरे का मानना है कि सभी हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि सोना 52,000 प्रति 10 ग्राम से 51,700 प्रति 10 ग्राम पर टिक सकता है। 


आज क्या है रेट 

Today Gold Silver Rates: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हरे रंग में 1,766 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 21.22 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही। गुड रिटर्न के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं- 

दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 53,350 रुपये है। 

मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 53,180 पर बिक रहा है। 

लखनऊ में 24 कैटेट 10 ग्राम सोने का रेट 53,330 रुपये है। 

जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 53,350 रुपये में बिक रहा है। 

पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 53,180 रुपये है। 

बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम 53,230 रुपये का है। 

कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 53,180 रुपये है। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी