nigamratejob-logo

हरियाणी डांसर सपना चौधरी को पुलिस ने लिया कस्टडी में, जानिए पूरा मामला

 | 
SAPNA CHOUDHARY

Haryana Dancer Sapna Choudhary: मशहूर डांसर सपना चौधरी को सोमवार को लखनऊ कोर्ट में पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, कुछ ही देर बाद कोर्ट से वारंट वापस करने का आदेश जारी हो गया जिससे उन्हें कस्टडी से मुक्त कर दिया गया। वह सोमवार को एसीजेएम-5 शांतनु त्यागी की कोर्ट में पेश हुई थीं। वह गुपचुप तरीके से कोर्ट पहुंची थीं। 

SAPNA CHOUDHARY

यह था पूरा मामला

लखनऊ के आशियाना में 13 अक्तूबर 2018 को सपना चौधरी के शो का आयोजन होना था। इसके लिए आनलाइन और आफलाइन टिकट बेचे गए थे। सपना इस शो में नहीं आईं जिस पर दर्शकों ने जमकर हंगामा किया और पैसे वापस करने की मांग की। मामले में फिरोज खान नाम के व्यक्ति ने सपना चौधरी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

SAPNA CHOUDHARY

सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं

सपना चौधरी बेहद मशहूर हैं और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो करोड़ों दर्शक देखते हैं। वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। लाखों लोग सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करते हैं।

SAPNA CHOUDHARY

सपना चौधरी को हरियाणा की डांसिंग क्वीन भी कहा जाता है। वह अपने डांस से कभी भी फैंस को निराश नहीं करतीं और इसी वजह से उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस भी बेताब रहते हैं। सपना चौधरी के डांस इवेंट में भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं। 
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी