nigamratejob-logo

ऋतिक रोशन और सबा की जल्द होगी शादी, जानिए कैसे हुआ खुलासा

 | 
ऋतिक रोशन

बॉलीवुड में अक्सर अफेयर, तलाक और डेट की खबरें आती रहती है। वही एक बार फिर से ऋतिक रोशन अपनी मंगेतर सबा को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। कहा जा रहा है दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले है। हालांकि इसमें सचाई कितनी है ये तो वहीं जानते होगें। आज कल ऋतिक को सबा के साथ लगातार डेट करते हुए देखा जा रहा है। ऐसे में लगता है कि एक बार फिर से ऋतिक शादी के बंधन में बंध सकते है। 

इंटरनेशनल रैपर को कर रहे डेट

कुछ समय पहले ऋतिक ने एक इंटरनेशनल रैपर की विडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि उन्हें ये वीडियो काफी पसंद आई थी। जिसके बाद उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर किया। वही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक के बाद महिला रैपर ने भी वीडियो को दोबारा अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। 

वीडियो देख कर पिघलें ऋतिक

मीडिया रिपोर्ट की जाने तो ऋतिक के वीडियो शेयर करने के बाद, रैपर सबा ने ऋतिक को मैसेज किया था। जिसके बाद से दोनों की बातें शुरु हो गई, उनकी दोस्ती कब प्यार में बदली पता नहीं लगा। फरवरी 2022 में दोनों की डेट करने की खबरे सुने को मिली थी। जिसके बाद उनको डिनर करते हुए भी देखा गया था।

बर्थडे पर सबा को किया इन्वाइट

वहीं, 22 जनवरी यानी बीते कल ऋतिक रोशन की बहन सुनैना का बर्थडे था, इस मौके पर सबा को भी बर्थडे पर इन्वाइट किया गया था। बर्थडे पार्टी की तस्वीरें ऋतिक की मां पिंकी रोशन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमे सबा ऋतिक के परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रही थीं। 

शादी के 13 साल बाद तलाक

ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी, जिसके बाद ऋतिक रोशन 2 बेटों के पापा बनें। लेकिन शादी के 13 सालों बाद सुजैन और ऋतिक का रिश्ता खत्म हो गया। साल 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया।
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी