nigamratejob-logo

ICC ने की 2022 टी-20 टीम ऑफ द ईयर खिलाड़ियों की घोषणा, ये तीन भारतीय खिलाड़ी भी शामिल

 | 
ICC ने की 2022

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने T20I टीम ऑफ द ईयर 2022 पुरुष के नामों की घोषणा की हैं। जिसमे कुल 11 खिलाड़ियों के नाम शामिल है। बता दें कि इन 11 खिलाडियों की लिस्ट में 3 भारतीय पुरुष भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट उन खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने 2022 में अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर बेहतरीन प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित किया है। 

आपको बता दें कि इनमे भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पंड्या के नाम शामिल हैं। टी20 में ICC मेन्स टीम ऑफ द ईयर में भारत से तीन, इंग्लैंड और पाकिस्तान से दो-दो और न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और आयरलैंड से एक-एक टीम शामिल है। जोस बटलर, जिन्होंने पिछले नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम को खिताबी जीत दिलाई थी, उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। ICC ने इस 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में साल 2022 में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर नामों को शामिल किया है।

जानिए ICC मेन्स T20I टीम ऑफ द ईयर 

जोस बटलर (C/WK), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद रिजवान,  ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, सैम कुरेन, वानिन्दु हसरंगा, हारिस रऊफ, जोश लिटिल।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी