हरियाणा के करनाल में सौतेले पिता ने अपनी नाबालिक बेटी से किया दुष्कर्म, 6 महीने तक डरा-धमका पिता बेटी से बनाता रहा संबंध
करनाल जिले में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।यहां एक सौतेले पिता ने अपनी ही 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पिता ने बेटी को छह महीने तक डरा-धमकाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए है।
Updated: Sep 18, 2022, 14:01 IST
| 
जब सौतेला पिता अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आया तो बेटी परेशान होकर खुद सीडब्ल्यूसी के समक्ष पहुंच गई। उसने सीडब्ल्यूसी को पिता की हरकतों के बारे मैं सारी बात बताई और फिर शनिवार को पुलिस ने बच्ची के पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
आपको बता दे कि कुछ साल पहले आरोपी ने दूसरी शादी की थी। उसकी दूसरी पत्नी की 15 साल की बेटी है। बताया जा रहा है कि पत्नी भी कुछ समय से उससे अलग रह रही थी। जिसका फायदा उठा कर आरोपी ने सौतेली बेटी को दूसरी जगह पर लेकर उसके साथ दुष्कर्म करता था।