nigamratejob-logo

Rahul Athiya Wedding: एक दूजे के हुए अथिया शेट्टी और के एल राहुल, बॉलीवुड सितारों ने जमाया रंग

 | 
Rahul Athiya Wedding

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 2022 की शादियों में खूब धमाल मस्ती मचाई गई थी। वही नया साल शुरू होते होते 2023 में बॉलीवुड के कई सितारे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं जिनमें से एक है बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी जी हां एक्ट्रेस की शादी खूब जोरों शोरों से हो रही है आज के दिन अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में इंटिमेट तरीके से हो रही है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का मंडप पूरी तरह से सज चुका है अब केवल उस पल का इंतजार है जब दोनों सात फेरे लेने के बाद एक दूसरे के हो जाएंगे।

शादी में पहुंचे ये सितारें

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में दोनों को बधाई देने के लिए शामिल हुए है। इतना ही नहीं इस गेस्ट लिस्ट में स्टार किड कृष्णा श्रॉफ और अंशुला भी पहुंचे। खेल जगत से इशांत शर्मा भी शामिल हुए है। शादी में नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, एम एस धोनी समेत कई जानी मानी हस्तियां मौजूद हुई।

शादी में नो फोन पॉलिसी

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को सीक्रेट रखा जा रहा है इसलिए शादी में नो फोन पॉलिसी लागू की गई है जिससे कि शादी की तस्वीरें और वीडियोस वायरल न हो। सभी के फोन के कैमरे में स्टिकर चिपकाया गया है। 

खाने पीने की व्यवस्था

सुनील शेट्टी बेटी की शादी को लेकर बेहद खुश है और मेहमानों से लेकर मीडिया वालो के खाने पीने की खास व्यवस्था भी की है।अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को कवर करने आई मीडिया का बेहद ख्याल रखा जा रहा है। वही सुनील शेट्टी ने सभी पैपराजी को चिकन बिरियानी भी खिलाई।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी