nigamratejob-logo

Rahul and Athiya Wedding : आज केएल राहुल की होंगी अथिया शेट्टी, केवल 100 लोगों को मिलेगी एंट्री, जानिए कहां होगी शादी

 | 
Rahul and Athiya Wedding

Rahul and Athiya Wedding : बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और उनके परिवार के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। क्योंकि आज उनकी बेटी अथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से शादी कर रही हैं। अथिया और राहुल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनकी शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर खूब फ़ैल रही थीं। लेकिन इसी बीच आखिरकार आज सुनील के खंडाला बंगले में यह जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। 

इस शादी में करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों ही शामिल होंगे। इसी बीच सुनील के पुराने मित्र अजय देवगन ने आथिया और केएल को आशीर्वाद देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये अथिया और राहुल की एक तस्वीर शेयर की और एक लंबा संदेश लिखते हुए दोनों को आशीर्वाद दिया। 

अजय देवगन ने लिखा 
आशीर्वाद हुए अजय देवगन ने लिखा कि “मेरे प्यारे दोस्तों SunielVShetty और ManaShetty को उनकी बेटी Athiya Shetty की kl rahul से शादी के लिए बहुत-बहुत बधाई। यहां युवा जोड़े के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की जा रही है।  इस शुभ अवसर पर यहां आपके लिए एक विशेष शाउट-आउट है। 

केवल 100 लोग ही होंगे शामिल 
सोशल मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आथिया और राहुल की इस शादी में केवल 100 लोग ही शामिल होंगे। इसके साथ ही शादी में शामिल लोगों को फोन लेकर जाने की अनुमति भी नहीं दी गई है। क्योंकि वे नहीं चाहते कि मेहमान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करें। शादी में शामिल होने से पहले ही सभी मेहमानों के सेल फोन ले लिए जाएंगे।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी