nigamratejob-logo

Relationship Tips: मन ही मन क्रश से हो गया है प्यार इजहार से होती है घबराहट, तो ऐसे करें इंप्रेस

 | 
Relationship Tips

अक्सर ऐसा होता है हम जब किसी को पसंद करने लगते है तो अपने मन की बात उससे कहने में घबराने लग जाते हैं जिससे कि कई बार ऐसा होता है कि बहुत देर भी हो जाती है और हमारा प्यार अधूरा रह जाता है। कॉलेज हो या स्कूल कोई ना कोई ऐसा खास इंसान होता है जो हमारा क्रश बन जाता है और हम धीरे-धीरे उनकी और आकर्षित होने लगते हैं ऐसे में बेहद जरूरी है कि हमें जल्द से जल्द अपने प्यार का इजहार उनसे कर देना चाहिए।

दिल में न छुपाएं बात

आप अपने मन में सोचते हैं कि अगर आप अपनी क्रश को अपने मन की बात बताएंगे तो कहीं आपको निराशा हाथ ना लगे इसलिए अपने मन की बात कहने से घबराने लग जाते हैं ऐसे में आपको हिम्मत से काम लेना चाहिए और दिल खोल कर अपनी बात कृष के सामने रख देनी चाहिए इससे लड़की इंप्रेस भी हो जाती है। लड़कियों को स्ट्रेट फॉरवर्ड बोलने वाले लड़के पसंद होते हैं। 

दोस्ती के साथ बढ़ाएं बात

अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं तो सबसे पहले उनसे दोस्ती कीजिए क्युकी पहली दोस्ती बेहद खास होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी क्रश आपकी जिंदगी में हमेशा के लिए आ जाए तो सबसे पहले दोस्ती की एक पहल शुरू करनी चाहिए क्योंकि फ्रेंडशिप एक बहुत ही खूबसूरत रिश्ता होता है जोकि धीरे-धीरे आपको प्यार की तरफ से लेकर जाता है। जब आपके और आपकी क्रश के बीच धीरे-धीरे पक्की दोस्ती होने लग जाए तो आप समय देखकर अपने मन की बात बता दे।

माहौल बनाएं खुशहाल

आप अपनी क्रश के साथ खुशी भरा माहौल बनाएं हर बात में अपनी क्रश को खुशी महसूस कराएं क्योंकि लड़कियों को यह एहसास बहुत अच्छा लगता है और वह चाहती है कि एक केयरिंग और खुश रखने वाला लड़का ही उनकी जिंदगी में आए। जब भी आपका क्रश परेशान हो, तो उन्हें बिल्कुल भी परेशान न रहने दें बल्कि हंसी-मजाक करके उनका मूड झट से लाइट कर दें।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी