nigamratejob-logo

बाइक पर रोमांटिक सफर, वीडियो वायरल होने पर एक्शन, जानें पूरा मामला

 | 
रोमांटिक सफर

कभी-कभी कपल्स कुछ ऐसा कर देते हैं कि जिसे करने के बाद उन्हें जबरदस्त पछतावा होता है।  कपल्स रोमांस करने के लिए पार्क, रेस्टोरेंट या कैफे में जाते हैं। आपत्ति जताने के बाद उन्हें वहां से भागना पड़ता है। आज के युवा रोमांस के लिए ठिकाने के तलाश में हैं, लेकिन उन्हें उदास होना पड़ रहा है। दरअसल, यह इसलिए बताना पड़ रहा है कि कहीं उपयुक्त स्थान मिलने पर एक कपल चलती बाइक पर ही रोमांस करने लगा। इसका जब वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा खड़ा हो गया। बाद में पुलिस ने एक्शन किया। अब उन्हें अपने किए पर पछतावा हो रहा है। यह मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई का है।

आरोपी युवक व युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया

सोशल मीडिया जब वीडियो वायरल हुआ तो लड़के और लड़की को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।  कपल को बीच सड़क  पर बाइक  पर रोमांस करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।  कपल का य़ह वीडियो  21 जनवरी को सोशल मीडिया  पर  शेयर किया गया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।  कपल को इस वीडियो में बाइक पर रोमांस करते हुए देखा गया है। वीडियो में दिखाया गया है की लड़का बाइक चला रहा है और लड़की उसकी तरफ मुंह करके रोमांस कर रही है। ट्रैफिक नियमो के मुताबिक लड़की को लड़के के पीछे बैठना चाहिए और दोनों को हेलमेट लगाना चाहिए था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की बाइक  की टंकी पर बैठी है और हेलमेट भी आधा पहनी हुई है। साथ ही लड़के साथ रोमांस कर रही है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी