nigamratejob-logo

Sone Chandi Ka Bhav: त्योहारों पर सस्ता होगा सोना, जानिए आज कैसा रहा सोने-चांदी के बाजार का हाल?

Sone Chandi Ka Bhav: सोने की कीमतों में 380 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। आईबीजेए के रेट्स के अनुसार सोने की कीमतें 50,296 रुपये पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव भी 1,215 रुपये की गिरावट के साथ 56,055 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।
 | 
5

देश में सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। सोने और चांदी जैसी धातुओं में निवेश करने वालों के लिए यह अच्छा समय है। सोने की कीमतों में कमजोरी लगातार बनी हुई है। जानकारों की मानें तो सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

सोने की कीमतों में 380 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। आईबीजेए के रेट्स के अनुसार सोने की कीमतें 50,296 रुपये पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव भी 1,215 रुपये की गिरावट के साथ 56,055 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,095 रुपये पर रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,071 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 29,423 रुपये रहा। 

ओरिडी ई मंडी के सहायक जनरल मैनेजर (कॉमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी के मुताबिक वर्ष के अंत तक स्पॉट मार्केट में सोने का भाव लुढ़ककर 46,000 रुपये पर आ सकता है। उनके अनुसार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार का कोई भी कारक इस ओर इशारा नहीं कर रहा कि सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है। 

50 हजार से नीचे आने पर सोने की खरीदारी करने की सलाह 

बाजार के जानकारों के मुताबिक सोने की कीमतें 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से नीचे आने पर उसकी खरीदारी की जा सकती है। अगले चार महीनों के दौरान इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी