nigamratejob-logo

वास्तु शास्त्र में छिपा है सुखी जीवन का रहस्य, नया घर बनाते वक्त इन बातों का विशेष ध्यान

 | 
वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व है।  जब लोग घर बनाते हैं तो उस समय वो छोटी छोटी गलतियां कर देते हैं। जिसका असर उनके जीवन पर पड़ता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता हैं।  अगर आप भी अपने घर में खुशहाली लाना चाहते हैं तो घर में वास्तु के हिसाब से छोटे-छोटे बदलाव जरूर करें। अगर आपने घर में  ये बदलाव कर लिया तो आपके निजी जीवन में इसका बहुत प्रभाव पड़ेगा।  घर का वास्तु गलत होने की वजह से आपके घर में नेगेटिव एनर्जी पैदा होती है।

>  अगर आप अपने  शादीशुदा जीवन को  सुखमय बनाना चाहते हैं तो घर में उत्तर-पूर्व दिशा में नीले और बैंगनी  रंग से पेंट जरूर करवा लें।  

>  अगर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं तो अपना बेडरूम दक्षिण-पूर्व  की दिशा में ही बनवाएं।

> अपने बेडरूम की दीवारों को हल्के पेस्टल शेड रंगो में ही रंगें। 

> आपको   लोहे या किसी धातु से बने बेड पर नहीं नहीं सोना है।  

> किचन दक्षिण-पूर्व की दिशा में ही बनायें और किचन की दीवारों को ऑरेंज रंग से पेंट करें। 

> अपने  प्रेम संबधों  में मधुरता लाना चाहते हैं तो कमरें की सजावट जरूर करें। इसके लिए आप इस्तेमाल होने वाली चीजों को जोड़े में रख सकते हैं।  वास्तु शास्त्र में बताया गया हैं की ऐसा करने से  पार्टनर  के बीच  प्यार बढ़ता है।  
> इसके अलावा आप अपने बेडरूम में पश्चिम दिशा की और पार्टनर साथ में फोटो भी लगा सकते हैं।  

> आपको पेस्टल शेड के फ्लोरल वाली बेडशीट का भी इस्तेमाल करना चाहिए।  

>  इस बात का खासकर ध्यान रखना चाहिए की बेड  के सामने  मिरर न लगा हो क्योंकि इससे रिश्ते  तनाव उत्प्न्न  होते हैं।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी