Urvashi Rautela: क्या उर्वशी रौतेला ने सच में किया है भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू? जानिए वायरल वीडियो का सच

इन दिनों बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों और गानों का रीमेक बनाने की होड़ लगी है। लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री इससे चार कदम आगे है। ये ना सिर्फ बॉलीवुड गानों का रीमेक बनाते हैं बल्कि ओरिजिनल वीडियो में अपना ऑडियो सेट कर उसे नया रंग दे देते हैं। हाल ही उर्वशी रौतेला का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस भोजपुरी गाने 'राजा जी' पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो को देख उर्वशी के भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।
एमबी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है। इस वीडियो में Urvashi Rautela भोजपुरी सॉन्ग 'राजा जी' पर डांस कर रही हैं। 'राजा जी' एक्ट्रेस के हिंदी सॉन्ग 'डायमंड' का भोजपुरी वर्जन है। इस धमाकेदार गाने को मीत ब्रदर्स और भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह की आवाज में 27 अक्टूबर को रिलीज किया गया है। दरअसल, इस वीडियो में आवाज तो प्रियंका सिंह और मीत ब्रदर्स की है, लेकिन विजुअल्स 'डायमंड' गाने के हैं। जबकि ओरिजिनल गाना 2 साल पहले रिलीज हुआ था।
फैंस को पसंद आया वीडियो
भोजपुरिया जवार को उर्वशी का यह नया अवतार काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पर अबतक 13 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने के वीडियो पर यूजर्स कमेंट पर इसकी जमकर तारिफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं, लाजवाब।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'इस गाने को 50 मिलियन व्यूज मिलने चाहिए।'
उर्वशी की आने वाली फिल्म
उर्वशी रौतेला इन दिनों साउथ फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। साल 2023 में उनकी फिल्म Waltair Veerayya रिलीज होगी। इस फिल्म में उर्वशी, चिरंजीवी, और रवि तेजी जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। फिल्म का पहला गाना 'बॉस पार्टी' भी 24 नवंबर को रिलीज किया गया है।