nigamratejob-logo

अपने प्यार को पाने सीमा आई भारत और अंजू पहुंची पाकिस्तान ! हैदर-नसरुल्लाह की चमकी किस्मत, जाने पूरा मामला

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला फिलहाल शांत भी नहीं हुआ है, लेकिन बीच एक और हैरान कर देने वाला मामला  सामने आया है।
 | 
Viral News

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला फिलहाल शांत भी नहीं हुआ है, लेकिन बीच एक और हैरान कर देने वाला मामला  सामने आया है। अब भारत के राजस्थान से एक महिला अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान जा पहुंची। 

युवती अपने पति को जयपुर घूमने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन जब पति को पता चला कि वह पाकिस्तान पहुंच गई है तो वह भौचक्का रह गया।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
अलवर जिले के भिवाड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया में रहने वाली अंजू अपने पति और बच्चों को छोड़ पाकिस्तान चली गई। अंजू की फेसबुक के माध्यम से पाक के नसरुल्लाह से दोस्ती हुई थी। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। 

अपने प्यार से मिलने के लिए अंजू पाकिस्तान चली गई। पति को मीडिया के माध्यम से पता चला की उसकी पत्नी अंजू पाकिस्तान चली गई है। 

32 साल की अंजू अपने पति अरविंद से व्हाट्स एप्प के जरिए संपर्क में थी। अंजू ने पति को जानकारी दी कि वह अपनी सहेली से मिलने के लिए पाकिस्तान आई है, दो तीन दिन में वह वापस आ जाएगी। 

लेकिन जब अंजू के पाकिस्तानी प्यार को लेकर सवाल पूछा गया तो उसने इस बात की जानकारी होने से इनकार कर दिया। पति अरविंद ने यह भी बताया है कि अंजू का पहले से पासपोर्ट बना हुआ है, क्योंकि वह विदेश में नौकरी करना चाहती थी। अब वह पाकिस्तान कब और कैसे चली गई, इसके बारे में जानकारी नहीं है क्योंकि वह जयपुर घूमने की बात कहकर घर से निकली थी। 

पाकिस्तान में अंजू को हिरासत में भी लिया गया और फिर सारे दस्तावेज ठीक पाए जाने के बाद उसे रिहा कर दिया गया। 

अंजू और अरविंद के पास एक 15 साल की लड़की और 6 साल का बेटा है। अंजू के पाकिस्तान पहुंचने की खबर सुनकर हर कोई हैरानी जता रहा है। पाकिस्तान से भारत आई सीमा के बाद अब भारत से पाकिस्तान गई अंजू का मामला सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी