Arjun Kapoor 36th Birthday: Malaika Arora ने 'छैंया छैंया' गाने पर किया किलर डांस, Arjun Kapoor की बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल
Arjun Kapoor 36th Birthday: अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून 2023 को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है। ऐसे में मलाइका अपने बॉयफ्रेंड का बर्थडे स्पेशल बनाने पहुंची। अपने लविंग बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर मलाइका ने अपने डांस पूरा समां बांध लिया। दरअसल, अर्जुन कपूर ने बीती रात को अपना मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया।
उनकी बर्थडे पार्टी में दोस्तों से लेकर बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) और उनके बॉयफ्रेंड भी मौजूद थे। अर्जुन की पार्टी से एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका को झूमते हुए देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका शाह रुख खान की फिल्म 'दिल से' के गाने 'छैंया छैंया' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/reel/Ct8JtLsPaPH/?utm_source=ig_web_copy_link
49 साल की मलाइका ने पार्टी में जिस तरह के मूव्स से आग लगाई, पूरे सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा हो रही है। सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने सिर्फ अपने डांस मूव्स से नहीं, बल्कि अपने हसीन अवतार से भी सभी को दीवाना बना दिया था। उन्होंने व्हाइट कलर की साइड कट लॉन्ग ड्रेस पहनी थी, जिस पर हार्ट शेप बना हुआ था।