nigamratejob-logo

Bank Holidays: नवंबर महीने में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीना जल्द खत्म होने वाला है। इसके बाद नंवबर महीना शुरू हो जाएगा। अगले महीने यानी नंवबर 2023 में काफी त्योहार है। इसको लेकर बैंकों की भी बम्पर छुट्टियाँ हैं।  
 | 
नवंबर महीने में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

Bank Holidays in November 2023: अक्टूबर महीना जल्द खत्म होने वाला है। इसके बाद नंवबर महीना शुरू हो जाएगा। अगले महीने यानी नंवबर 2023 में काफी त्योहार है। इसको लेकर बैंकों की भी बम्पर छुट्टियाँ हैं।  छुट्टियों के चलते कस्टमर्स के बैंकों से जुड़े काम पर असर पड़ सकता है। अगर आपको भी बैंक से संबधित जरूरी काम है तो जल्द से जल्द निपटा लें ताकि बाद में पछताना ना पड़े।  यहाँ देखें नवंबर 2023 की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in Novermber 2023) 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  (RBI) के निर्देशों के मुताबिक, सभी सार्वजनिक अवकाशों पर बैंक बंद रहेंगे और विशेष राज्य के आधार पर कुछ क्षेत्रीय अवकाश होंगे।  क्षेत्रीय अवकाश राज्य सरकार द्वारा तय किए जाते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, नवंबर महीने में कुल 16 दिन छुट्टियाँ रहेंगी।  इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। दरअसल, नंवबर माह में 4 रविवार पड़ रहे हैं।  इसके अलावा दूसरे व चौथे शनिवार की बैंक में छुट्टी होती है मतलब बैंकों की ये 6 छुट्टी तो पूरे देश में तय हैं।  जानें अगले महीने कब कब बैंक रहेंगे बंद-

देखें पूरी लिस्ट (Bank Holidays in November 2023)
1 नवंबर 2023, बुधवार: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ 
10 नवंबर 2023, शुक्रवार: वंगाला महोत्सव 
13 नवंबर 2023, सोमवार: गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली 

14 नवंबर 2023, मंगलवार: दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा 
15 नवंबर 2023, बुधवार: भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया
20 नवंबर 2023, सोमवार: छठ (सुबह का अर्घ्य)
23 नवंबर 2023, गुरुवार: सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल
27 नवंबर 2023, सोमवार: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 
30 नवंबर 2023, गुरुवार: कनकदास जयंती 

शनिवार और रविवार 
11 नवंबर 2023, दूसरा शनिवार 
25 नवंबर 2023, चौथा शनिवार 
5 नवंबर 2023, रविवार 
12 नवंबर 2023, रविवार 
19 नवंबर 2023, रविवार 
26  नवंबर 2023, रविवार 

आप यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) के माध्यम से जरूरी काम कर सकते हैं।  

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी