nigamratejob-logo

Benefits of olive oil: खाना बनाने में इस तेल का करें सेवन, कम हो जाएगा कैंसर जैसी कई जानलेवा बीमारियां होने का खतरा

घर में खाना बनाने के लिए अक्सर हम कई तरह के तेल का प्रयोग करते हैं। लेकिन हमें ये नहीं पता होता की किस तेल का हमे फायदा होगा और किसका नुक्सान।
 | 
Benefits of olive oil

Benefits of olive oil: घर में खाना बनाने के लिए अक्सर हम कई तरह के तेल का प्रयोग करते हैं। लेकिन हमें ये नहीं पता होता की किस तेल का हमे फायदा होगा और किसका नुक्सान।

 आज हम एक ऐसे तेल के बारे में बताते हैं,जिसके प्रयोग करने से हम कैंसर जैसी कई प्रकार की जानलेवा बीमारियों से काफी हद तक बचे रह सकते हैं। आपको बता दें की कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसके बारे में सुनते ही लोग डर जाते हैं। 

वैसे अगर शुरूआती स्टेज में इसके बारे में पता चल जाए तो अच्छा है, लेकिन शुरूआती स्टेज में पता नहीं चलता है तो यह काफी खतरनाक सकता है। वैसे तो इसके होने के कई कारण माने जाते हैं। 

पर कई बार सही कुकिंग ऑयल का सेवन न करने के कारण भी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। जैसे बाजार में चीजों को बनाते समय कई बार तेल को गर्म किया जाता है, जो कैंसर होने का कारण बन सकता है। चलिए जानते हैं हमारी सेहत के लिए कौन सा तेल सही है।

बता दें कि जिन लोगों को तेल की वजह से कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और ट्रिपल वेसल डिजीज का खतरा होता है। ऐसे लोगों को पहले तेल का सेवन कम करने के लिए कहा जाता है। 

अगर फिर भी कुछ भोजन पकाने के लिए तेल इस्तेमाल करना भी पड़े,अच्छा तेल का  प्रयोग  करना चाहिए। इस तेल में ओलियोप्रोपिन पाया जाता है जो जैतून का सबसे शक्तिशाली पॉलीफेनोल है। यह एक तरह का एंटीऑक्सिडेंट है जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।


ये हैं जैतून तेल के फायदे

कैंसर से बचाव

अगर आप नियमित तौर पर जैतून के तेल का सेवन करते हैं तो इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा काफी हद तक कम होता है, क्योंकि कुकिंग ऑयल में कई तरह के कंपाउंड पाए जाते हैं, जो  कैंसर पैदा करने वाले सेल्स को नष्ट करने में मदद करते हैं।

डायबिटीज में असरदार

जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, उन्हें नियमति ऑलिव ऑयल का सेवन करना चाहिए। कई रिसर्च में सामने आ चुका है कि ऑलिव ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट इंसुलिन के सिक्रीशन को बढ़ाने में हेल्प करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है।

कब्ज में आराम

जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट काफी मात्रा पाया जाता है। इससे पेट की परेशानी नहीं होती है। ये ऑयल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट और पेट के लिए काफी बेहतर माना जाता है। ऐसे में जो लोग डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं उन्हें नियमित तौर पर इस तेल का सेवन करना चाहिए।
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी