nigamratejob-logo

Bhojpuri Actress Nidhi Jha: भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा हैं प्रेग्नेंट, बेबी बंप की तस्वीर के साथ दी खुशखबरी

 | 
Bhojpuri Actress Nidhi Jha: भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा हैं प्रेग्नेंट, बेबी बंप की तस्वीर के साथ दी खुशखबरी

Bhojpuri Actress Nidhi Jha: भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी बंप के साथ अपने फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है।

भोजपुरी एक्ट्रेस के घर भी नन्हे मेहमान का आगमण होने वाला है। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो हसीना कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस निधि झा हैं, जो जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। 

निधि झा ने हाल ही में इंस्टा पर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने मां बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में निधि रॉयल ब्लू कलर की हाई थाई स्लिट गाउन पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। 

वहीं इस दौरान उनके पति और एक्टर यश कुमार भी ब्लू कोट पहनकर अपनी पत्नी के साथ ट्वीनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। 

वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निधि ने कैप्शन में लिखा है- ‘हम अपनी लव स्टोरी में एक नया चैप्टर एड करने जा रहे हैं। बेबी जल्द आ रहा है।' वहीं इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस उन्हें भर-भरकर बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि निधि झा भोजपुरी फिल्मों के एक्टर यश कुमार की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने 2 मई, 2022 को शादी की थी। वहीं शादी के डेढ़ साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा। जहां निधि पहली बार मां बनेंगी तो वहीं यश दूसरी बार पिता बन रहे हैं।


 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी