nigamratejob-logo

अयोध्या को लेकर परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, जानिए अभी तक चल रही तैयारियां

अयोध्या जाने वाली बसों में होंगी राम मंदिर की फोटो
 | 
अयोध्या जाने वाली बसों में होंगी राम मंदिर की फोटो


अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। इसी को लेकर तैयारियां बड़े स्तर पर चल रही है। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को अब बसों के लिए इंतजार नहीं करना होगा और ना ही उन्हें बसों को तलाशना होगा योगी सरकार ने UP रोडवेज की बसों में राम मंदिर वाले पोस्टर लगाने के निर्देश दिए हैं। जिससे श्रद्धालुओं को इन बसों को पहचानने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। हालांकि, परिवहन विभाग पहले ही फैसला कर चुका है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धालुओं को हर समय अयोध्या जाने के लिए बसें मिलेंगी।


UP अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। उससे पहले यूपी प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में 14 से 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलेगा। सभी स्कूलों को साफ-सुथरा किया जाएगा। 

अब अयोध्या में सुरक्षा के कड़े प्रबंध
अयोध्या में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। होटल में रहने वाले हर व्यक्ति की डीटेल्स ली जा रही हैं।  अधिकारी लगातार विशेष चेकिंग अभियान चला रहे हैं। इसी के अलावा अयोध्या के बड़े महल के बाग में हनुमंत महायज्ञ की 1008 वेदियां अखंड भारत के स्वप्न को साकार करने के उद्देश्य से बनाई गई हैं। 14 जनवरी से इसका आयोजन होने के साथ  22 जनवरी को समापन होगा। 

अयोध्या में निकली प्रभात फेरी
अयोध्या में शनिवार को सुबह-सुबह संतों ने प्रभातफेरी निकाली। संतों ने प्रभु SHRI RAM के भजन गाए और राम धुन पर नाचते हुए नजर आए। साधु-संतों ने व्यक्तियों से आह्वान किया कि प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में शामिल हों और 22 जनवरी को अपने-अपने आवास में दीपक जलाएं। संतों ने ये भी कहा कि 550 वर्ष के इंतजार के बाद प्रभु अपने मंदिर में विराजमान होंगे। उत्सव में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी