Bihar Love Story: लड़का और लड़की में पिछले चार साल से चल रहा था अंधा प्यार, पहली बार के दीदार में ही हो गया ये इकरार, आगे की कहानी जान हैरान रह जाएंगे आप
Bihar Love Story: प्रेम कहानियां तो आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन यह स्टोरी थोड़ी अलग है। लड़का और लड़की में पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिलचस्प ये कि दोनों की कभी मुलाकात नहीं हुई थी। बीते दिनों लड़की अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गई। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो लोगों ने तुरंत शादी करा दी। है न अजब। चलिए आगे समझते हैं कि दोनों ने प्रेम से लेकर शादी तक का सफर कैसे तय किया।
मामला बिहार के बांका जिले का है। गांव पंजवारा में एक प्रेमी जोड़ा का सिंदूरदान करा ब्याह रचाया गया। इस विवाह की खासियत रही कि लड़का-लड़की पहली बार आमने-सामने हुए। प्रेमिका अपने प्रेमी के घर उसके बताए पते पर पहुंची। लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। फिर पहली मुलाकात में ही दोनों ने सात जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसमें खा ली।
प्रेमी जोड़े ने स्वीकार किया चार पहले फोन पर पहली बार दोनों के बीच बात हुई। उसके बाद सिलसिला आगे बढ़ा। चार साल की प्रेम कहानी में अबतक आमने-सामने कभी नहीं मिले। आखिरकार दोनों ने मिलने का निश्चय किया। युवक रिशम पासवान पंजवारा विधानचक टोला निवासी रंजीत पासवान का पुत्र है। वहीं, लड़की बांका के लहरडंगी गांव के लालबाबू मरांडी की पुत्री करिश्मा कुमारी है। लोगों ने बताया कि प्रेमी के बुलाने पर प्रेमिका उसके घर पहुंची तो घरवालों ने उसका स्वागत किया।
सुबह अड़ोस-पड़ोस के लोगों को भनक लगी, तो परिवार पर शादी का दबाव बनाने लगे। प्रेमी जोड़े को भी कोई आपत्ति नहीं थी। देखते ही देखते वहीं बिन पंडित, बिन शहनाई चट मंगनी पट ब्याह रचवा दिया गया। पंजवारा के लोगों ने ने इसे स्वागत भरा पहल बताया। हालांकि, इस शादी में लड़की पक्ष से कोई नहीं आया। शादी के बाद लड़की अपने ससुराल में ही है।