nigamratejob-logo

भारत में यहां रद्दी के भाव मिलते हैं काजू-बादाम ! जरा सी कीमत में खरीद सकते हैं सूखे मेवे, जाने कहां है ये मार्किट

 | 
भारत में यहां रद्दी के भाव मिलते हैं काजू-बादाम

बात जब काजू-बादाम खरीदने की आती है तो इनकी कीमते अच्छों -अच्छों की जेब खाली करवा देती है। बाजार में यही मेवे सबसे अधिक कीमत में मिलते हैं। इंसान अगर इनको मुट्ठीभर भी खरीद लें तो जेब खाली हो जाती है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की भारत में एक ऐसी जगह भी है, जहां ड्राई फ्रूट्स आलू-प्याज के भाव में मिलते हैं। 

यहां 1000 रुपए में मिलने वाले बादाम आपको महज 40 रुपए किलों में आसानी से मिल जाएंगे। तो आइये आपको इस मार्केट के बारे में बताते हैं।

​यहां है ड्राई फ्रूट्स की सस्ती मार्केट 

ड्राई फ्रूट्स सबसे सस्ती मार्किट भारत के झारखंड के राज्य में है। झारखंड के जामताड़ा जिले को काजू नगरी भी कहते हैं। झारखंड में बड़ी मात्रा में काजू की खेती भी की जाती है। हर साल यहां हजारों के टन में काजू की पैदावार होती है। यहां आपको ड्राई फ्रूट्स की कीमत कौड़ियों के भाव में दिखाई देगी।

जाने क्या है काजू बादाम की कीमत ​

भारत के बाजारों में काजू की कीमत करीबन 900 रुपए से एक हजार रुपए किलों है। लेकिन जामताड़ा में सड़क किनारे लोग काजू-बादाम बेचते हुए दिख जाएंगे। आसानी से यहां काजू 30 रुपए किलो 40 रुपए प्रति किलो खरीद सकते हैं।

जाने क्यों सस्ता है यहां काजू और बादाम

जामताड़ा के नाला गांव में करीबन 50 एकड़ जमीन पर काजू की खेती की जाती है। यहां काजू के बड़े-बड़े बागान भी हैं। इस वजह से बागान में काम करने वाले लोग भी बेहद सस्ते दाम पर सूखे मेवे बेचते हैं। झारखंड की उपराजधानी दुमका में भी काजू की भरपूर खेती होती है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी