Chanakya Niti: इन जगहों पर भूलकर भी न रुकें, दूर रहना ही होगा बेहतर, जानिए वजह

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां आज भी लाखों लोगों का मार्गदर्शन करती है। चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में बहुत सी ऐसी बातों पर चर्चा की जिनका पालन करने से एक आम व्यक्ति कठिन से कठिन समस्या से आसानी से निकल सकता है। चाणक्य कहते हैं कुछ लोगों को अकेले रहना पसंद होता है और कुछ लोग अपने परिवार के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद होता हैं।
लेकिन चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ जगहों पर रुकना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में इन जगहों से दूर रहना ही बेहतर होता है. बेशक रहने के लिए कई जगहें आपकी फेवरेट हो सकती है तो आइए जानते हैं चाणक्य ने किन-किन जगहों पर रुकने से मना किया है-
शिक्षा का सम्मान
आचार्य चाणक्य कहते हैं जीवन को बेहतर बनाने में शिक्षा बहुत जरुरी है। जीवन में शिक्षा महत्वपूर्ण योगदान निभाती है। इसलिए जिन जगहों पर शिक्षा का सम्मान न हो, वहां रुकना नहीं चाहिए। क्योंकि शिक्षा वो हथियार है जसकी मदद से आप बड़े-बड़े जंग लड़ सकते हैं।
रिश्तेदार और दोस्त रहते
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, बुरे वक्त में हमेशा आपके अपने ही आपका साथ देते हैं उनमें दोस्त और रिश्तेदार शामिल होते हैं। ऐसे में जिस जगह पर आपके दोस्त या रिश्तेदार मौजूद न हों, वहां ज्यादा देर तक नहीं रुकना चाहिए। या अगर वो भी तो ज्यादा नहीं रुकना चाहिएइससे आपका सम्मान काम हो जाता है।
गुणों का अभाव हो
चाणक्य नीति के अनुसार, बेहतर जिंदगी में सदगुणों का होना बहुत आवश्यक है। ऐसे में जिन जगहों पर गुणों का सम्मान न हो, वहां नहीं रहना चाहिए। ऐसी जगहों पर ज्यादा देर तक रुकने से बुद्धि का विकास भी रुक जाता है और गुणों के अभाव में जिंदगी भी आगे नहीं बढ़ पाती है।