nigamratejob-logo

Chandigarh AQI level : हरियाणा-पंजाब में पराली जलाने का असर चंडीगढ़ में दिखा, यहां जानें क्या है शहर का AQI level ​​​​​​​

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में धान की कटाई हो चुकी है।जिसके बाद किसानों ने पराली जलाना शुरू कर दिया है।
 | 
हरियाणा-पंजाब में पराली जलाने का असर चंडीगढ़ में दिखा, यहां जानें क्या है शहर का AQI level 

Chandigarh AQI level : पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में धान की कटाई हो चुकी है।जिसके बाद किसानों ने पराली जलाना शुरू कर दिया है।

जिसका असर अब चंडीगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। पराली का धुआं चंडीगढ़ भी पहुंचने लगा है, जिससे यहां की हवा में जहर घुल रहा है। 


वीरवार को सेक्टर-22 में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 136, सेक्टर-25 में 116 और सेक्टर-53 में 109 दर्ज किया गया, जो अभी खराब की श्रेणी में नहीं है। मौसम विभाग ने इसे मध्यम श्रेणी में रखा है।

वहीं, सेक्टर-25 में हवा में पीएम 2.5 की औसत मात्रा 104 और अधिकतम मात्रा 149 दर्ज की गई। वहीं, पीएम-10 की औसत मात्रा 116 और अधिकतम मात्रा 158 दर्ज की गई। जानकारों का कहना है कि पंजाब-हरियाणा में पराली जलने का सिलसिला जारी रहा तो सिटी ब्यूटीफुल की हवा खराब होते देर नहीं लगेगी।


बीते एक हफ्ते में कैसा रहा एक्यूआई


04 अक्तूबर              127
03 अक्तूबर              132
02 अक्तूबर              144
01 अक्तूबर              116
30 सितंबर               106
29 सितंबर               129
28 सितंबर               99


 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी