nigamratejob-logo

Chandigarh News : चंडीगढ़ में रिश्वत मामले में भगौड़ा ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड, स्वास्थ्य सचिव ने की बड़ी कार्रवाई, जानें क्या था मामला

चंडीगढ़ में रिश्वत मामले में फरार चल रहे ड्रग इंस्पेक्टर को स्वास्थ्य सचिव अजय चगती ने बुधवार को निलंबित कर दिया।
 | 
चंडीगढ़ में रिश्वत मामले में भगौड़ा ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड, स्वास्थ्य सचिव ने की बड़ी कार्रवाई, जानें क्या था मामला

Chandigarh News :  चंडीगढ़ में रिश्वत मामले में फरार चल रहे ड्रग इंस्पेक्टर को स्वास्थ्य सचिव अजय चगती ने बुधवार को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के स्वीकृति के बाद की गई है। वहीं, आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।


भ्रष्टाचार में लिप्त था आरोपी 

जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने ड्रग इंस्पेक्टर सुनील चौधरी के खिलाफ कई महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है। स्वास्थ्य सचिव का कहना है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। अगर आरोप साबित हुआ तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज

चंडीगढ़ विजिलेंस ब्यूरो ने सुनील चौधरी और उसके साथी अशोक नरूला के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अशोक नरूला को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है, जबकि सुनील चौधरी अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

27 सितंबर को पुलिस स्टेशन विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया था। यह कार्रवाई धनास में ग्राम संपर्क के सामने ऑर्थोपेडिक सर्जिकल की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को डरा-धमकाकर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में की गई थी।

रंगे हाथ 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर अशोक नरूला को रंगे हाथ 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार अशोक नरूला फरार सुनील चौधरी के साथ काफी समय से जुड़ा था। ये दोनों इसी तरह के गलत कामों में संलिप्त थे।

ड्रग इंस्पेक्टर की संपत्तियों और बैंक खातों की जांच

विजिलेंस ड्रग इंस्पेक्टर की संपत्तियों और बैंक खातों की जांच करने में जुटी है। अशोक नरूला का सेक्टर- 20 में घर और दफ्तर है। वह अकाउंट्स का काम करता है। सुनील चौधरी और नरूला का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी