nigamratejob-logo

Chandigarh One Rupee Store: चंडीगढ़ नगर निगम का एक रुपए वाला स्टोर, यहां जानें क्या है खास

चंडीगढ़ नगर निगम की तरफ से जरूरतमंद लोगों को एक रुपए में सामान उपलब्ध कराने की पहल में आज सेक्टर 38 में सफाई कर्मचारियों के लिए एक स्टोर खोला गया है।
 | 
चंडीगढ़ नगर निगम का एक रुपए वाला स्टोर, यहां जानें क्या है खास

Chandigarh One Rupee Store: चंडीगढ़ नगर निगम की तरफ से जरूरतमंद लोगों को एक रुपए में सामान उपलब्ध कराने की पहल में आज सेक्टर 38 में सफाई कर्मचारियों के लिए एक स्टोर खोला गया है। इसमें सफाई कर्मचारियों को एक रुपए में उनकी जरूरत का सामान मिलेगा। यह सामान चंडीगढ़ नगर निगम RRR सेंटर चंडीगढ़ में एकत्रित करती है। उसके बाद इसे 1 रुपया सेंटर पर भेजा जाता है।

3R अवधारणा को बढ़ावा देने का मकसद

3R यानी रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल को बढ़ावा देने के लिए ऐसे केंद्र खोले जा रहे हैं। शहर में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए एकत्र की गई वस्तुओं का उपयोग करने की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे स्टोरों को खोला गया है। मेयर अनूप गुप्ता ने बताया कि नगर निगम ने जगत सिनेमा, सेक्टर 17 के पास न्यू ब्रिज मार्केट में स्थायी RRR केंद्र शुरू किए गए है। जहां नागरिक दान करने के लिए अपनी यूज वस्तुओं को ला सकते हैं।

यहां कर सकते हैं लोग डोनेट

सेक्टर 17 स्थित स्थायी RRR केंद्र में एकत्रित पुराने सामानों की सफाई, मरम्मत और नवीनीकरण के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में इस प्रकार की बिक्री का आयोजन किया जाता है ताकि जरूरतमंद लोग इसे खरीद सकें।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी