nigamratejob-logo

Chankya Niti: इस काम के बाद हर औरत-मर्द को करना चाहिए स्नान, जानें आचार्य चाणक्य क्यों दे रहे ये सलाह

आचार्य चाणक्य की नीतियां सभी के लिए उपयोगी हैं। चाणक्य की बातों को मानकर आप हमेशा सफल बन सकते हैं। 
 | 
Chankya Niti: इस काम के बाद हर औरत-मर्द को करना चाहिए स्नान, जानें आचार्य चाणक्य क्यों दे रहे ये सलाह

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां सभी के लिए उपयोगी हैं। चाणक्य की बातों को मानकर आप हमेशा सफल बन सकते हैं। क्योंकि उन्होंने मनुष्य को जीवन की कई ऐसी गूढ़ बातें बताई हैं, जिसे मानकर व्यक्ति जीवन में कभी भी मात नहीं खा सकता। 

इसी क्रम में आचार्य चाणक्य कहते हैं कुछ ऐसे काम हैं, जिसे करने के बाद हर महिला-पुरुष को जरूर स्नान करना चाहिए। आइए जानते हैं।

चाणक्य नीति के आठवें अध्याय के छठे श्लोक में बताया गया है कि ऐसे कौन से 4 काम हैं जिन्हें करने के बाद इंसान को तुरंत नहा लेना चाहिए। 

श्लोक में बताया गया है कि व्यक्ति मालिश कराने के बाद, स्मशान घाट में चिता का धुआं शरीर पर आने के बाद, सम्भोग के बाद, दाढ़ी बनाने के बाद स्नान नहीं कर लेता तब तक वह चांडाल ही माना जाता है।

तेल मालिश के बाद 

हमारें शरीर को तेल की अधिक मात्रा में जरूरत होती है, क्योंकि इसी से हमारा शरीर चमकदार और सेहतमंद बनता है। इसलिए सप्ताह में एक दिन जरूर तेल से मालिश करनी चाहिए, लेकिन साथ में इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि तेल मालिश के बाद तुरंत नहा लें। 

ऐसा करने से आपके शरीर की पूरी गंदगी बाहर निकल जाएगी जिससे आपकी त्वचा चमकदार और सेहतमंद हो हो जाती। इसके साथ ही मालिस करने के तुरंत बाद स्नान करें। इसके बाद ही घर से बाहर कदम निकाले। 

दाह संस्कार से वापस आने के बाद

अगर किसी की मृत्यु हो गई है और आप उसकी शवयात्रा में जा रहे हैं तो वहां से वापस आकर तुरंत स्नान करना चाहिए। बिना स्नान करें घर के अंदर भी प्रवेश नहीं करना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार जब आप श्मशान जाते हैं 

तो वहां पर अनेकों तरह के कीटाणु होते हैं जो आपके शरीर के साथ कही न कही चिपक कर चले आते हैं। इसलिए तुरंत आकर नहाना चाहिए जिससे वह कीटाणु आपके घर में न फैलें। इसके साथ ही आपके और परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर बुरा असर न पड़े।

महिला-पुरूष संबंध बनाने के बाद

स्त्री और पुरुष दोनों को प्रेम प्रसंग के बाद जरूर नहाना चाहिए। क्योंकि इससे शरीर अपवित्र हो जाता है, पवित्रता भंग हो जाती है। इसके बाद कोई पवित्र कार्य नहीं किया जा सकता। इसलिए शरीर की पवित्रता बरकरार रखने के लिए संभोग के बाद स्नान जरूर करें।

बाल कटवाने के बाद

जब हम अपने बाल कटवाते हैं तो वह हमारे शरीर में छोटे-छोटे बाल चिपक जाते हैं जो बिना नहाए नहीं हट सकते हैं। इसलिए हमें नहाना जरुर चाहिए। जिससे हमें सेहत संबंधी कोई भी समस्या न हो। और बाल हमारे शरीर से हट जाएं।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी