nigamratejob-logo

Crime News : रिश्तों का दिखा खूनी खेल! जीजा के साथ मिलकर बनाया था पति के मर्डर का प्लान, फिर अब पुलिस ने इस तरह किया इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा...

बिहार के वैशाली जिले में 28 सितंबर को हुए पंकज मर्डर केस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ  रही है। जिसमें पुलिस ने मामले में एक बड़ा खुलासा किया है।
 | 
रिश्तों का दिखा खूनी खेल! जीजा के साथ मिलकर बनाया था पति के मर्डर का प्लान, फिर अब पुलिस ने इस तरह किया इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा... 

Crime News : बिहार के वैशाली जिले में 28 सितंबर को हुए पंकज मर्डर केस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ  रही है। जिसमें पुलिस ने मामले में एक बड़ा खुलासा किया है। साथ ही पुलिस ने मामले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

बता दें छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि पंकज की पत्नी रुपा कुमारी का अपने ही जीजा संतोष कुमार अमर से अवैध संबंध चल रहा था। जिसके चलते वह अपने पति को रास्ते से हटाना चाहती थी।

जीजा संतोष ने पंकज को डाक के जरिए एक धमकी भरा पत्र भी लिखा था। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास समेत 5 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। जीजा संतोष फरार है।

संतोष और रुपा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पंकज की हत्या करने का प्लान बनाया। 28 सितंबर को बिस्कुट फैक्ट्री से ड्यूटी से लौटने के दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसकी सिर में 5 गोली मारकर हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि इस पूरे घटना का सूत्रधार हाजीपुर के गांधी आश्रम का सकल राय का बेटा संतोष कुमार अमर है। उसका कई दिनों से मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध चल रहा था। 

पुलिस के मुताबिक, संतोष ने फेक सिम का इस्तेमाल कर कई बार पंकज को जान से मारने की धमकी भी दी थी। डाक के जरिए धमकी भरा पत्र भी भेजा गया था।

पुलिस के अनुसार संतोष और रुपा ने अन्य बदमाशों के साथ मिलकर मृतक पंकज को बीच से हटाने के लिए इस हत्या की घटना को अंजाम दिया है। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इसमें मृतक की सास की भूमिका संदिग्ध है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी