nigamratejob-logo

देवकुमार शर्मा हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन नियुक्त

 | 
देवकुमार शर्मा हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन नियुक्त

पद ग्रहण करने के बाद बाले-किसानों को अच्छा और गुणवत्ता युक्त बीज देने की प्राथमिकता


डीडी गोयल, डबवाली:
डबवाली के वरिष्ठ भाजपा नेता देवकुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेवारी मिली है। हरियाणा सरकार ने उन्हें एचएसडीसी (हरियाणा बीज विकास निगम) का चेयरमैन नियुक्त किया है। जजपा के सुमित राणा इस पद पर थे। भाजपा का जजपा से गठबंधन टूट चुका है। ऐसे में राणा के स्थान पर सरकार ने शर्मा को जिम्मेवारी सौंपी है। पद ग्रहण करने के बाद देवकुमार शर्मा ने कहा कि उन्होंने ताउम्र किसानों के लिए संघर्ष किया है। वे प्रयास करेंगे कि किसानों को अच्छा तथा गुणवत्ता युक्त बीज मिले। ताकि उनकी फसल की पैदावार बढ़े। किसान खुशहाल होंगे तो हमारा देश खुशहाल होगा।


लाठीचार्ज का सामना कर चुके हैं शर्मा
देवकुमार शर्मा स्वतंत्रता सेनानी वैद्य रामदयाल के भतीजे हैं। वर्ष 1996-97 में देवकुमार शर्मा हरियाणा भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के प्रभारी थे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल संगठन महासचिव थे। वर्ष 1997-98 में शर्मा भाजपा के प्रदेश सचिव बने। वर्ष 1996 से 2000 तक मोदी तथा शर्मा ने एक साथ काम किया। वर्ष 2003-04 में भाजपा ने उन्हें किसान मार्चा जम्मू कश्मीर तथा पंजाब का प्रभारी मनोनित किया था। बताया जाता है कि उस समय वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी भी किसान मोर्चा में थे। वे मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल थे। चंडीगढ़, दिल्ली में लाल कृष्ण आडवाणी के साथ मिलकर किसान आंदोलन में भाग लेते हुए लाठीचार्ज सह चुके हैं। प्रधानमंत्री की नजदीकियों के कारण शर्मा काफी चर्चित चेहरे हैं।


----2014 में डबवाली से लड़ चुके हैं चुनाव
अगस्त 2023 में भाजपा हरियाणा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने वरिष्ठ भाजपा नेता देवकुमार शर्मा को फतेहाबाद जिले का प्रभारी नियुक्त किया था। वर्ष 2021 में देवकुमार भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हुए थे। करीब 61 वर्षीय शर्मा वर्ष 1990 में भाजपा से जुड़े थे। 1991 में नगरपालिका में वाइस चेयरमैन का चुनाव लड़ा था। वे जीत गए। करीब चार माह तक कार्यवाहक प्रधान रहे। यहीं से उनकी राजनीति करियर की शुरुआत हुई थी। वर्ष 1997 में भाजपा ने युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष भी मनोनित किया था। भाजपा नेतृत्व के विश्वासपात्रों में से एक माने जाने वाले देवकुमार शर्मा को पार्टी ने वर्ष 2014 में विस चुनाव लड़ाया था। वर्ष 2019 में सरकार ने हरियाणा एग्रो का डायरेक्टर बनाया था।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी