nigamratejob-logo

Gold Man : क्या आप जानते हैं देश के इस दूसरे गोल्डमैन को? एक नहीं दो नहीं 5 किलो सोना डाल कर चलता है ये सख्श, जानिए कौन है ये सोना पहनने के शौकीन

बॉलीवुड सिंगर बप्पी लहरी को तो आप सभी जानते ही होंगे उन्हें सोना पहनने का बहुत ज्यादा शोंक था। वे ऊपर से नीचे तक सोने में लदे रहते थे। उनकी तरह अनेक से लोगों को सोना पहनना पसंद होता है।
 | 
क्या आप जानते हैं देश के इस दूसरे गोल्डमैन को? एक नहीं दो नहीं 5 किलो सोना डाल कर चलता है ये सख्श, जानिए कौन है ये सोना पहनने के शौकीन 

 Gold Man :  बॉलीवुड सिंगर बप्पी लहरी को तो आप सभी जानते ही होंगे उन्हें सोना पहनने का बहुत ज्यादा शोंक था। वे ऊपर से नीचे तक सोने में लदे रहते थे। उनकी तरह अनेक से लोगों को सोना पहनना पसंद होता है। जैसा कि अपने देखा होगा कई लोग हाथों की 10 की 10 ऊंगलियों में सोने की अंगूठियां दाल कर रखते हैं। 

यही नहीं कई तो गले में भी दो या तीन तीन चैन पहन कर रखते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही सख्श की कहानी बताने जा रहे हैं। जो एक नहीं दो नहीं बल्कि 5 से 6 किलो सोना शरीर पर डालकर घुमते हैं। इन्हे सोना पहनने का इतना शोक है कि ये ऊपर से नीचे तक सोने में लदे रहते हैं। 

यह शख्स पटना से है। जो एक दो नहीं बल्कि 5 से 6 किलो के बीच में सोना अपने शरीर पर धारण कर घूमते हैं। यही नहीं इनकी  पगड़ी हो या चश्मा, फोन हो या जूते हर चीज सोने की है। यही कारण है कि लोग इन्हें गोल्डन मैन के नाम से जानते हैं। जबकि वह जहां भी जाते हैं, लोग उनके साथ सेल्फी लेने लग जाते हैं। 

यह व्यक्ति मूल रूप से भोजपुर जिले का रहने वाला है। इनको बचपन से सोने से लगाव था, लेकिन कम मात्रा में पहनते थे। 6 साल से पहले सोने के प्रति ऐसा प्रेम जागा कि एक दो नहीं बल्कि 5 किलो 200 ग्राम सोना पहन कर चलने लगे। वह डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा का रुपये का सोना धारण किए रहते हैं। 

पेशे से ठेकेदार और खानदान से जमींदार प्रेम सिंह बताते हैं कि शुरुआत 50 ग्राम से हुई थी, लेकिन जिस तरीके से बूंद-बूंद से तालाब भरता है, उसी प्रकार धीरे-धीरे मेरे शरीर पर गोल्ड बढ़ने लगा और आज 5 किलो 200 ग्राम तक पहुंच गया है। ये देश के दूसरे गोल्ड मैन हैं। 

बता दें कि पहले स्थान पर जो हैं, वह 7 से 8 किलो के करीब सोना पहन कर चलते हैं।  इनका मकसद है कि एक दिन यह दूसरे स्थान से उपर उठकर पहले स्थान पर आएं। उनका कहना है कि यह सारा गोल्ड ईमानदारी की कमाई का है।  सबका हिसाब किताब है, इसलिए इनकम टैक्स या किसी भी एजेंसी का कोई डर नहीं है। 


 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी