nigamratejob-logo

Haryana news : हरियाणा की राजनीति में लगेगा बॉलिवुड का तड़का, अब ये अभिनेत्री भाजपा में शामिल

हरियाणा की राजनीति में इस बार बालीवुड का तड़का लगने वाला है।
 | 
हरियाणा की राजनीति में लगेगा बॉलिवुड का तड़का, अब ये अभिनेत्री भाजपा में शामिल

Haryana news : हरियाणा की राजनीति में इस बार बालीवुड का तड़का लगने वाला है। महेंद्रगढ़ जिले के गोद बलाहा गांव की रहने वाली अभिनेत्री पम्मी माटन ने भाजपा का दामन थाम लिया है और उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर लिया गया है।

अभिनय के साथ राजनीति में दोहरी भूमिका निभाने जा रही अभिनेत्री ने दैनिक जागरण के साथ विशेष बातचीत की। वह नारनौल में आई हुई थीं। अभिनेत्री पम्मी माटन राजनीति में समाज सेवा के साथ ही कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध बिगुल बजाने का संकल्प लेकर आई हैं। 

उनका सपना है कि जिस तरह देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बगैर भेदभाव के विकास कर रहा है, उसी तरह हरियाणा में भी बेटा और बेटी के बीच का फर्क समाप्त किया जाना चाहिए।

पम्मी के पिता हरि सिंह टैक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं और मुंबई में रह रहे हैं। वह खुद भी पिता के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रही हैं। पिता हरिसिंह सामाजिक कार्यकर्ता हैं और मुंबई में नगर सेवक का चुनाव लड़ चुके हैं।

पम्मी का हरियाणा की राजनीति में पहला कार्यक्रम 14 अक्टूबर को गुरुग्राम में इंटरनेट मीडिया वालंटियर मीट रहा है। इस दौरान उन्होंने कॉलेज छात्रों को इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर व्याख्यान दिया। इस दौरान इस दौरान राज्य सभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी