nigamratejob-logo

Haryana news : हरियाणा और पंजाब के किसानों को मिलेगा उच्च क्वालिटी का गेंहू का बीज, इस जगह दो दिन मिलेगा बीज, देखें पूरी जानकारी

करनाल के भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (IIWBR) में, 20 अक्टूबर तक किसानों को गेहूं की नई किस्मों के बीज वितरित किए जाएंगे।
 | 
 हरियाणा और पंजाब के किसानों को मिलेगा उच्च क्वालिटी का गेंहू का बीज, इस जगह दो दिन मिलेगा बीज, देखें पूरी जानकारी

Haryana news : करनाल के भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (IIWBR) में, 20 अक्टूबर तक किसानों को गेहूं की नई किस्मों के बीज वितरित किए जाएंगे। इन नई किस्मों के बीज केवल उन्हीं किसानों को दिए जाएंगे जिन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया था।

पहले दो दिन, जिसमें आज और कल शामिल हैं, पंजाब के पंजीकृत किसानों को यह बीज वितरित किए जाएंगे। 18 से 20 अक्टूबर तक, हरियाणा और अन्य राज्यों के पंजीकृत किसानों को इन नई किस्मों के बीज प्राप्त होंगे।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में, बहुत दिनों से उच्च गुणवत्ता वाले बीजों पर काम किया जा रहा है। इस बार भी, कई प्रजातियों के बीज तैयार किए गए हैं। इन बीजों से गेहूं की उत्पादन क्षमता सुधरेगी और रोग मुक्त होंगे, जिससे किसानों को भी लाभ होगा।

इन नई किस्मों को मौसम के प्रतिकूल भी तैयार किया गया है। पिछले कुछ बरसों में, गेहूं के सीजन में मार्च-अप्रैल में आयी गर्मी के कारण उत्पादन पर असर दिखा रहा था। गेहूं की चमक भी कम हो रही थी। इसके साथ ही, आलिनियो का खतरा बढ़ रहा था।

इन सभी विचारों को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार ने इस बार गेहूं की उन्नत एवं परिष्कृत किस्म के बीज तैयार किए हैं। इन बीजों का उत्पादन अधिक होगा, साथ ही ये बीज रोग मुक्त भी होंगे। इन नई किस्मों में मौसम के प्रतिकूल और विशेषकर गर्मी को सहने की क्षमता भी अधिक होगी।

IIWBR द्वारा तैयार की गई इन नई किस्मों के नाम इस प्रकार हैं: DBW 187, DBW 222, 327 332, 303 370, 371, 372, DWRB 137। इन सभी नई गेहूं किस्मों की कीमत 50 रुपए प्रति किलो में तय की गई है और उनकी उपज दर भी उच्च होती है। इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता भी होती है।

आज, पंजाब के निम्नलिखित जिलों के किसानों को गेहूं के बीज वितरित किए जाएंगे:

अमृतसर
बरनाला
बठिंडा
फरीदकोट
फतेहगढ़ साहिब

फाजिल्का
फिरोजपुर
गुरदासपुर
होशियारपुर
जालंधर
कपूरथला
मानसा
लुधियाना

18 और 19 अक्टूबर को इन जिलों के किसानों को नए गेहूं के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे:

हरियाणा के अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद और कैथल जिलों के किसानों को 18 अक्टूबर को और
कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुना नगर जिलों के किसानों को 19 अक्टूबर को गेहूं के बीज उपलब्ध किए जाएंगे.
इसके बाद, 20 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, और उत्तराखंड जैसे राज्यों के किसानों को भी गेहूं के बीज दिए जाएंगे।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी