nigamratejob-logo

Haryana news : हरियाणा के कैथल में सीएम ने दी बड़ी सौगातें, आज का ये रहेगा कार्यक्रम

 | 
हरियाणा के कैथल में सीएम ने दी बड़ी सौगातें, आज का ये रहेगा कार्यक्रम 

Haryana news :मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को कैथल दौरे पर हैं। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हालांकि पहले यह कार्यक्रम गांव सांपन खेड़ी व महाराजा सूरजमल स्टेडियम में होने वाला था, लेकिन बारिश के चलते स्थान बदल गया।

12 जगहों पर नाके लगे, 700 पुलिस कर्मी ड्यूटी पर हैं। कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने 12 जगहों पर नाके लगाए गए हैं और 700 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी में लगाया है। इसके अलावा, आवश्यकता के अनुसार दोनों कार्यक्रम स्थलों पर रूटों को डायवर्ट किया जाएगा।

सीएम का जिले में पहला जनसंवाद कार्यक्रम है। जनसंवाद कार्यक्रम के साथ सांपन खेड़ी गांव में मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन भी किया जाएगा। मौसम खराब होने से व्यवस्था में व्यवधान पड़ेगा, क्योंकि दोनों ही कार्यक्रम खुले में हैं।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी