nigamratejob-logo

Haryana News :हरियाणा में यमुना में डूबे 4 नाबालिग, एक का शव बरामद, बच्चे की मौत की खबर सुन मां ने भी तोड़ा दम

हरियाणा के पानीपत जिले से इस समय एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही  है। यहां यमुना नदी में नाहते समय 4 बच्चे डूब गए हैं।  
 | 
हरियाणा में यमुना में डूबे 4 नाबालिग, एक का शव बरामद, बच्चे की मौत की खबर सुन मां ने भी तोड़ा दम

Haryana News : हरियाणा के पानीपत जिले से इस समय एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही  है। यहां यमुना नदी में नाहते समय 4 बच्चे डूब गए हैं।  

वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन व कंट्रोल रूम नंबर पर दी। साथ ही मौके पर गोताखोरों की टीम को भी सूचित किया गया। 

संयुक्त रूप से टीम लापता बच्चे की तलाश में जुट गई है। जिसमें एक बच्चे का शव मिला है। जिसकी पहचान 17 वर्षीय समीर के रूप में हुई है। 

समीर की मौत का सदमा उसकी मां सहन नहीं कर पाई। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं तीन बच्चों की यमुना में गोताखोरों की टीम खोजबीन  कर रही है ।  

बताया जा रहा है कि सनौली से साथ लगते गांव जालपाड़ के रहने वाले 5 बच्चे एक साथ नहा रहे थे। जिनमें से एक बच्चा यमुना किनारे ही था। 

जबकि चार पानी में काफी बीच तक चले गए थे। जिस कारण वहां गहराई का अनुमान नहीं लग पाया और वे डूब गए।

जानकारी के अनुसार यमुना नदी में नहाने गए पांचों नाबालिग सनौली थाना क्षेत्र के जालपाड गांव के रहने वाले थे। पांचों शमशाबाद गांव में स्थित मदरसे में तीन दिवसीय जमात की तालीम लेने के लिए यहां आए थे। 

 सुबह की नमाज अदा करने के बाद वह यमुना में नहाने के लिए गए थे और हादसे का शिकार हो गए। 

पांचों की पहचान गांव जलपाड़ निवासी समीर, वालिद, अमन, शफली के रूप में हुई है. सभी की उम्र 14 से 17 वर्ष है. 17 वर्षीय समीर का शव यमुना नदी से बरामद हुआ है। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी