nigamratejob-logo

Haryana News : हरियाणा में डबल मर्डर, दंपती को कुल्हाड़ी से काट डाला, जानिए क्या है पूरा मामला

हरियाणा में हिसार के कन्नोह गांव से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है।
 | 
हरियाणा में डबल मर्डर, दंपती को कुल्हाड़ी से काट डाला

Haryana News : हरियाणा में हिसार के कन्नोह गांव से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। जिसमे डबल मर्डर हो गया है। यह मर्डर पति पत्नी का हुआ है। 

पति और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद से तनाव बना हुआ है।

बता दें कि गांव कन्नोह में रेणु की शादी जसबीर के साथ हुई थी। शादी के बाद रेणु के दो बच्चे भी हुए। इसके बाद रेणु का अपने पति जसबीर के साथ मनमुटाव हो गया।

 रेणु को अपने घर के सामने ही रहने वाले रामचंद्र से प्यार हो गया। तब उसने जसबीर से तलाक लेकर रामचंद्र से शादी कर ली। दोनों खेत में ही घर बनाकर रहने लगे।

बता दें कि आज जब वे गांव में शाम करीब साढ़े सात बजे गुजर रहे थे तो एक पिकअप गाड़ी में सवार चार लोगों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

 टक्कर लगते ही दोनों बाइक से नीचे गिर गए। हमलावरों ने पहले रेणु को कुल्हाड़ी से काटा। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही रामचंद्र की हत्या कर दी।

घटना के बाद से चारों आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हिसार पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। रेणु और रामचंद्र का यह अंतरजातीय विवाह था।
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी