nigamratejob-logo

Haryana News : पंचकुला ACB टीम की बड़ी कारवाई, ASI को रिश्वत लेते हुए को रंगे हाथ पकड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला

ACB पंचकूला की टीम ने अंबाला कैंट के महेश नगर थाने में कार्यरत एसआई रूप सिंह को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
 | 
पंचकुला ACB टीम की बड़ी कारवाई, ASI को रिश्वत लेते हुए को रंगे हाथ पकड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला

Haryana Crime News : ACB पंचकूला की टीम ने अंबाला कैंट के महेश नगर थाने में कार्यरत एसआई रूप सिंह को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 2018 में हरियाणा पुलिस के महेश नगर थाने में दर्ज एक मामले में उसे एफआइआर से नाम बाहर निकालने की एवज में 2 लाख रुपये मांगे थे। कारधान निवासी दलीप सिंह ने शिकायत की।

एसीबी ने एसआई को पंचकूला के गांव मौली से गिरफ्तार किया,

जिस पर आरोप था कि इस मामले में आरोपितों ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। मामले में गिरफ्तार आरोपित अशोक कुमार को पंचकूला पुलिस टीम ने रिमांड पर लेकर रिकवरी के लिए भेजा गया था। इसी समय यह पूरी बात सामने आई। एसीबी ने आरोपित एसआई को पंचकूला के गांव मौली से गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता सोहन लाल, अंबाला के शाहपुर निवासी, ने एएसआई को पंचकूला-अंबाला सीमा पर गांव मौली में एक मिठाई की दुकान पर पैसे लेने के लिए बुलाया। जैसे ही आरोपित ने पैसे लिये एसीबी दल ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

यह था पूरा मामला, 
अप्रैल 2018 में थाना महेश नगर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया था।  यह केस कलरहेड़ी के शेर सिंह की शिकायत पर निदेशक स्वर्ण सिंह, अवतार सिंह, संतोष सिकदर, अवतार रंधावा, छत्तरपाल अतिरिक्त निदेशक, हनी भल्ला मैनेज और अशोक संधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपितों ने शेर सिंह से छह साल की एफडी मेच्योरिटी के साथ जमीन देने का दावा करते हुए 11 लाख रुपये हड़प लिए थे। आरोपितों ने अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया था।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी