nigamratejob-logo

Haryana Punjab Weather: हरियाणा पंजाब में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन जिलों में होगी बारिश

 | 
Haryana Punjab Weather: हरियाणा पंजाब में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन जिलों में होगी बारिश

हरियाणा और पंजाब में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से चार दिनों के लिए पंजाब के कईं हिस्सों में बारिश की संभावना है। खास तौर से सोमवार व 13 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिन बारिश के आसार हैं। वहीं, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह के मुताबिक पंजाब में सक्रिय होने जा रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलने जा रहा है। बारिश के चलते दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। जबकि न्यूनतम तापमान में कम कमी दर्ज की जाएगी।

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम
मार्च के पहले सप्ताह में हरियाणा में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग की ओर से अगले सप्ताह के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

हरियाणा में 13 मार्च को चमक के साथ बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार के साथ तेज हवाएं चलेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक करनाल और झज्जर में शुक्रवार की रात सबसे ठंडी रही, जबकि नारनौल में सबसे गर्म दिन रहा।

हरियाणा के करनाल और झज्जर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नारनौल का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और हिसार का 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि 13 मार्च को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार में बारिश की संभावना है।

 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी