nigamratejob-logo

Haryana Roadways AC Buses : हरियाणा रोडवेज यात्रियों के खुशखबरी! दिल्ली, गुरुग्राम के लिए चलीं एसी बसें, देखें समय और किराया

हरियाणा रोडवेज में सफर करने वालों के लिए के लिए एक खुशखबरी निकलकर आई है।
 | 
हरियाणा रोडवेज यात्रियों के खुशखबरी! दिल्ली, गुरुग्राम के लिए चलीं एसी बसें, देखें समय और किराया 

Haryana Roadways AC Buses : हरियाणा रोडवेज में सफर करने वालों के लिए के लिए एक खुशखबरी निकलकर आई है। यमुनानगर डिपो पर डीजल से चलने वाली कुल 10 AC बसें आनी हैं। वहीं आपको बता दें इनमें सितंबर महीने में 5 बसें डिपो पर भेजी गई थीं। 

यही पांचों एसी बसें दिल्ली और गुरुग्राम रूट पर चला दी गई हैं, वहीं एक-दो  दिन के भीतर चंडीगढ़ रूट पर भी एसी बस दौड़नी शुरू हो जाएंगी।  तीनों रूटों में दिल्ली के लिए एसी बसों के चार समय रखे गए हैं, 

जिसमें यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह पहली बस पांच बजे है। ऐसे ही डिपो पर पांच और एसी बसें आने पर चंडीगढ़ के लिए दोपहर 3.00 बजे का नया समय शुरू करने दिल्ली के लिए एसी बसों के समय बढ़ाने सहित अन्य रूटों पर एसी बसें चलाने की योजना है।

एसी बसों का किराया

दिल्ली - 317
गुरुग्राम - 360
चंडीगढ़ - 195

एसी बसों की टाइमिंग 

दिल्ली- सुबह 5, 8.30, 9.50, दोपहर 1.25 बजे।
गुरुग्राम - शाम 4.10 बजे।
चंडीगढ़ - शाम 6.50 बजे।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी