nigamratejob-logo

Haryana Sex Racket: हरियाणा के जींद में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, किराए के मकान में चल रहा था गलत काम, आपत्तिजनक हालत में मिली महिलाएं

हरियाणा में जींद के नरवाना में पुलिस ने शुक्रवार रात किराए के मकान में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है जिसमे  3 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बड़े ही शातिर तरीके से घर में फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा और इशारा मिलने पर वह रेड मार दी।
 | 
हरियाणा के जींद में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश

Haryana Sex Racket: हरियाणा में जींद के नरवाना में पुलिस ने शुक्रवार रात किराए के मकान में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है जिसमे  3 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बड़े ही शातिर तरीके से घर में फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा और इशारा मिलने पर वह रेड मार दी।

पुलिस ने मारी रेड 

जानकारी मिली है कि नरवाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हिसार रोड स्थित हरी नगर में किराए पर मकान लेकर उसमें सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर रामनिवास के नेतृत्व में रेडिंग टीम का गठन किया, जिसमें महिला पुलिस कर्मचारियों को भी शामिल किया गया। पुलिस ने सादे कपड़ों में बोगस ग्राहक बनाकर मकान में भेजा।

3 व्यक्ति समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार

रेट तय होने के बाद इशारा मिलते ही पुलिस ने मकान में छापामारी की तो वहां पर 3 व्यक्ति तथा 3 महिलाएं आपत्तिजनक हालात में पाए गए। पुलिस ने पकड़े सभी 6 लोगों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी