nigamratejob-logo

Haryana Weather News: हरियाणा में बारिश के आसार, जानें कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

हरियाणा में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 अक्टूबर की रात से ही मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।
 | 
हरियाणा में बारिश के आसार, जानें कैसा रहने वाला है मौसम का हाल 

Haryana Weather News: हरियाणा में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 अक्टूबर की रात से ही मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। 9 अक्टूबर को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी 

मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की आशंका व्यक्त की गई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।राज्य के महेंद्रगढ़़ की रातें अब तक सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई हैं। यहां का तापमान गिरकर 17 डिग्री तक पहुंच गया है।

11 से मौसम रहेगा परिवर्तनशील 

हरियाणा में रात के समय में तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 9 व 10 अक्टूबर को बीच-बीच में आंशिक बदलाव होने और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद 11 अक्टूबर से उत्तर पश्चिमी हवाएं फिर से चलने से रात के तापमान में गिरावट तथा मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी