nigamratejob-logo

Haryana Weather Today: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज! झमाझम बारिश होगी आज, येलो अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

मानसून की विदाई के बाद, हरियाणा के मौसम में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। जिसमें पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश का दौर 16 अक्टूबर से देखा जा सकता है,
 | 
 हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज! झमाझम बारिश होगी आज, येलो अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल 

 Haryana Weather Today:  मानसून की विदाई के बाद, हरियाणा के मौसम में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। जिसमें पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश का दौर 16 अक्टूबर से देखा जा सकता है, और यह बारिश 17 से 20 अक्टूबर तक भी जारी रह सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके लिए पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है लेकिन मौसम परिवर्तन का प्रभाव कुछ ही क्षेत्रों में दिखने की संभावना है। इसका मुख्य कारण ताजा पश्चिमी विक्षोभ का राज्य में कमजोर रहना बताया जा रहा है।

अगले 24 घंटों के दौरान देशभर में मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक के दक्षिणी तट और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी संभव है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और दक्षिणी तेलंगाना में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि संभव है।

उत्तरी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण कोंकण और गोवा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी