nigamratejob-logo

Haryana Weather Today: हरियाणा में अगले दो दिन हल्की बारिश की संभावना, यहां जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल

पंजाब और हरियाणा में 23 और 24 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट की संभावना है।

 | 
हरियाणा में अगले दो दिन हल्की बारिश की संभावना, यहां जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल

Haryana Weather Today: पंजाब और हरियाणा में 23 और 24 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट की संभावना है।

24 सितंबर को भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार, चंडीगढ़ से सामान्य तौर पर 25 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई हो जाती है, लेकिन इस बार 24 सितंबर को भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून सितंबर के अंत या अक्तूबर के पहले हफ्ते में वापस जा सकता है। तब तक शहर में बादल छाए रह सकते हैं।

आने वाले पांच दिनों का पूर्वानुमान


दिन              अधिकतम तापमान       न्यूनतम
22 सितंबर              33                  26
23 सितंबर              32                  25
24 सितंबर              31                  24
25 सितंबर              32                  24
26 सितंबर             32                  24

बारिश सामान्य से काफी ज्यादा

हालांकि इस साल बारिश सामान्य से काफी ज्यादा हुई है। जून महीने में 143 एमएम बारिश हुई थी। जुलाई में हुई बारिश में अब तक की सर्वाधिक बारिश है। सिर्फ नौ जुलाई को ही 302 एमएम बारिश हुई थी। पूरे जुलाई में 738.7 एमएम बारिश हुई थी। इसके बाद अगस्त महीने में 270.7 एमएम ही बारिश हुई है। इस बार मानसून में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई है। बता दें कि मानसून की वापसी के बाद हल्की ठंड की आहट हो जाती है।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी